कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में एक बार फिर रहस्य और रोमांच का सफर शुरू हो गया है. लेकिन 'भूल भुलैया' की मंजूलिका का खौफ आज भी बरकरार है. यह मंजूलिका आज भी फैन्स के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है. 'भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer)' का ट्रेलर रिलीज होते ही फैन्स ही नहीं बल्कि सितारों के बीच भी इसका जोरदार क्रेज देखने को मिल रहा है. तभी तो टीवी की इच्छाधारी नागिन का किरदार निभा चुकीं सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) भी बिखरे बाल, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहनकर मंजूलिका बनने की कोशिश कर रही थीं. लेकिन जोरदार लुक और खौफनाक हंसी के बावजूद भी फेल हो गईं. इसकी वजह खुद सुरभि चंदना ने इस वीडियो में बताई है, जिस पर फैन्स के जमकर कमेंट्स भी आ रहे हैं.
सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'क्रॉप टॉप ट्रैक पैंट वाली मंजूलिका साफ तौर पर यह भूल गई है कि वह भूल भुलैया 2 में जगह नहीं बना सकी है.' लेकिन उनका अंदाज बहुत ही कमाल का है, और उनका लुक भी. सुरभि के इस वीडियो पर फैन्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट्स भी कर रहे हैं. इस तरह वह अपने वीडियो से फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रही हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
'भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer)' में कार्तिक आर्यन के अलावा कियारा आडवाणी, राजपाल यादव और तबु को देखा जा सकता है जबकि पहली भूल भुलैया 2007 में रिलीज हुई थी. इसमें अक्षय कुमार विद्या बालन, अमीषा पटेल और राजपाल यादव थे. यह कॉमेडी फिल्म 20 मई को रिलीज होने जा रही है. फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है.
<p
>इसे भी देखें :आलिया भट्ट मुंबई के बांद्रा में आईं नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं