विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2024

Bigg Boss 18 Eviction: बीच हफ्ते में बिग बॉस के घर से बाहर हुई ये एक्ट्रेस, एक्सपायरी सून ने बिगाड़ा खेल

Bigg Boss 18 Eviction: बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड ने दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखा और साथ ही कई बेहतरीन ड्रामा और अप्रत्याशित ट्विस्ट भी देखने को मिले.

Bigg Boss 18 Eviction: बीच हफ्ते में बिग बॉस के घर से बाहर हुई ये एक्ट्रेस, एक्सपायरी सून ने बिगाड़ा खेल
Bigg Boss 18 Eviction: बीच हफ्ते में बिग बॉस के घर से बाहर हुई ये एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

Bigg Boss 18 Eviction: बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड ने दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखा और साथ ही कई बेहतरीन ड्रामा और अप्रत्याशित ट्विस्ट भी देखने को मिले. बुधवार के एपिसोड में बिग बॉस ने गेम चेंजिंग ‘एक्सपायरी सून' टैग पेश किया. कंटेस्टेंट सारा अरफीन खान को सबसे पहले यह टैग मिला, जिससे उन्हें अगले 24 घंटों के भीतर घर से बाहर होने का खतरा है. एक और ट्विस्ट में, बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया, जिसमें उन्हें शो में उनके योगदान के आधार पर खुद को और एक-दूसरे को रैंक करना था. अंतिम फैसला अविनाश और सारा अरफीन खान पर छोड़ दिया गया, जिन्होंने रैंकिंग बनाई:

रजत दलाल
विवियन डीसेना
शिल्पा शिरोडकर
सारा अरफीन खान
ईशा सिंह

वहीं इनके अलावा बिग बॉस 18 के घर में कम योगदान पर तजिंदर बग्गा और मुस्कान बामने को भी खतरनाक 'एक्सपायरी सून' टैग मिला, जिससे घर में उनके रहने पर भी संदेह पैदा हो गया. अब बिग बॉस 18 के घर से कौन कंटेस्टेंट बाहर हुआ. इसका फैसला हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के शो से मुस्कान बामने बाहर हो गई हैं.  मुस्कान बामने सलमान खान के शो का शुरुआत से हिस्सा थीं. लेकिन बिग बॉस 18 के घर में जाकर उनकी उपस्थिति बेहद कम दिख रही थी. 

आपको बता दें कि बिग बॉस 18 के घर से बेघर होने वाली मुस्कान बामने दूसरे कंटेस्टेंट हैं. उनसे पहले हेमा शर्मा हो बाहर का रास्ता देखना पड़ा. वह बिग बॉस 18 के घर में लंबे समय तक जेल की सजा काटने की वजह से सुर्खियों में थी. हेमा शर्मा को पिछले हफ्ते वीकेंड का वार के दौरान बिग बॉस 18 के घर से बेघर होना पड़ा था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muskan Bamne, Muskan Bamne EVICTED, Muskan Bamne Eviction, Muskan Bamne EVICTED From The Bigg Boss 18, Muskan Bamne Eviction From The Bigg Boss 18
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com