विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2021

Madalsa Sharma ने बादशाह के रैप पर किया शानदार डांस, Video में देखते रह जाएंगे फिल्मी स्वैग-

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह बादशाह के सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं.

Madalsa Sharma ने बादशाह के रैप पर किया शानदार डांस, Video में देखते रह जाएंगे फिल्मी स्वैग-
मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) वायरल लेटेस्ट वीडियो
  • मदालसा शर्मा की लेटेस्ट वीडियो वायरल
  • बादशाह के गाने पानी पानी पर किया शानदार डांस
  • फिल्मों में काम कर चुकी हैं मदालसा शर्मा
नई दिल्ली:

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) इन दिनों अपने अभिनय के साथ ही अपने शानदार पोस्ट को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं. अनुपमा सीरियल में काव्या के किरदार से मदालसा की पॉपुलेरिटी तेजी से बढ़ी है. हाल ही में मदालसा (Madalsa Sharma Video) के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर्स पूरे हुए हैं. मदालसा ने फैंस को धन्यवाद करते हुए तस्वीर भी साझा की थी. वहीं अब मदालसा का एक दिल जीत लेने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें उनका अंदाज काबिले तारीफ है.

रैप पर यूं दिखा ग्लैमरस अंदाज 
वीडियो में देखा जा सकता है कि मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma Dance Video) पारस कलनावत के साथ बादशाह के हाल ही में रिलीज हुए गाने 'पानी-पानी' के रैप पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. मदालसा के इस देसी आउटफिट में विदेशी स्वैग ने फैंस का दिल ही जीत लिया है. पारस कलनावत की मदालसा के साथ ट्यूनिंग सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है. इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही मदालसा ने कैप्शन में लिखा- "मैं पानी पानी हो गई" एक्ट्रेस के इस वीडियो को शेयर करते ही यह सोशल मीडिया पर छा गया है. फैंस के इस वीडियो क्लिप पर ताबड़तोड़ रिएक्शन देखे जा सकते हैं. 


मदालसा शर्मा के बारे में खास बातें
मदालसा (Madalsa Sharma) का जन्म 26 सितंबर 1991 को मुंबई में जन्म हुआ. हमेशा से ही मदालसा एक्ट्रेस बनना चाहती थीं. ग्लैमर वर्ल्ड से उनका पुराना नाता रहा है. मदालसा की मां शीला भी जानी मानी अभिनेत्री हैं. बता दें कि एक्टिंग के साथ-साथ मदालसा को डांसिंग का भी शौक है. मदालसा को घूमना काफी पसंद है. आए दिनों वह अपने ग्लैमरस फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं. टीवी सीरियल ही नहीं वे साल 2008 में आई बॉलीवुड फिल्म 'जिम्मी' में भी नजर आ चुकी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madalsa Sharma, Mithun Chakrabarty, Anupamaa, Madalsa Sharma Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com