बिग बॉस के हर सीजन में एक रोमांटिक जोड़ी उभरकर सामने आती है और दर्शक उन पर खूब प्यार भी लुटाते हैं. अब बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में भी ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है. बीते एपिसोड में देखा गया कि कंटेस्टेंट मायशा अय्यर (Miesha Iyer) और ईशान सहगल (Ieshaan Sehgaal) एक दूसके के करीब आ रहे हैं. दोनों के बीच रोमांस की शुरुआत भी हो चुकी है. वूट सेलेक्ट की ओर से एक वीडियो को शेयर किया गया है, जिसमें दोनों एक दूसरे के संग प्यार भरी बातें कर रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री फैन्स को पसंद आने लगी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मायशा अय्यर (Miesha Iyer) और ईशान सहगल (Ieshaan Sehgaal) को वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों घर के किसी एंकात जगह पर एक साथ समय बिता रहे हैं. वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक बातें कर रहे हैं. इस दौरान ईशान सहगल, मायशा अय्यर के प्रति अपनी फीलिंग का इजहार कर रहे हैं. वीडियो पर यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं.
मायशा अय्यर (Miesha Iyer) और ईशान सहगल (Ieshaan Sehgaal) की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें दोनों एक ही कंबल शेयर करते भी दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों और वीडियो ने इस बात को दर्शा दिया है कि बिग बॉस 15 में एक और रोमांटिक जोड़ी खुलकर सामने आने वाली है. अब देखना होगा कि दोनों का यह साथ बिग बॉस के घर में उन्हें कितना आगे तक ले जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं