छोटे पर्दे के कलाकारों को लोग बहुत पसंद करते हैं. एक सीरियल से ही टीवी सेलेब्स लोगों के दिलों में बस जाते हैं. इन सेलेब्स के बचपन की फोटोज भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. ऐसी एक एक्ट्रेस की बचपन की फोटो वायरल हो रही है जो कई रियलिटी शोज का भी पार्ट रह चुकी हैं. अगर आप फोटो में अपने भाई के साथ बैठी इस बच्ची को नहीं पहचान पा रहे हैं तो आपको हिंट दे देते हैं. ये नटखट बच्ची बिग बॉस भी जीत चुकी हैं और आज कल भी एक रियलिटी शो में नजर आ रही हैं.
कौन है ये बच्ची
अगर इतनी हिंट के बाद भी आप पहचान नहीं पाए हैं तो आपको बता दें ये शरारती बच्ची कोई और नहीं तेजस्वी प्रकाश हैं. तेजस्वी बिग बॉस 15 की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं. इतना ही नहीं वो नागिन बनकर भी लोगों को काफी इंप्रेस कर चुकी हैं. ये फोटो तेजस्वी ने खुद कुछ दिन पहले शेयर की थी. जिसमें वो भाई के साथ बैठी हैं. तेजस्वी ने भाई के बर्थडे पर ये फोटो पोस्ट की थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लोगों ने कहा टॉम बॉय
तेजस्वी के इस पोस्ट पर उनके फैंस बहुत कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- बचपन से ही टॉमबॉय थी. वहीं दूसरे ने लिखा- दो पूकी एक ही फ्रेम में. एक ने लिखा- तुम तो बचपन से ही स्मार्ट हो. वहीं एक ने लिखा- लिटिल तेजू क्यूट है.
बता दें तेजस्वी प्रकाश इन दिनों सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आ रही हैं. वो अपनी कुकिंग से जजेस को काफी इंप्रेस कर रही हैं. तेजस्वी अपनी कुकिंग की वजह से जल्द ही टॉप 5 में भी अपनी जगह बना लेंगी. शो में तेजस्वी के साथ गौरव खन्ना, दीपिका कक्कड़, फैजल, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया, अर्चना और उषा ताई नजर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं