विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2022

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट महजबी सिद्दीकी ने छोड़ी इंडस्ट्री, पोस्ट में बोलीं- सना बहन को कर रही हूं फॉलो

बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकीं महजबी सिद्दीकी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए हर किसी को चौंका दिया है. महजबी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का ऐलान किया कि वे इस्लाम के लिए बॉलीवुड छोड़ रही हैं.

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट महजबी सिद्दीकी ने छोड़ी इंडस्ट्री, पोस्ट में बोलीं- सना बहन को कर रही हूं फॉलो
महजबी सिद्दीकी फोटो
नई दिल्ली:

हिजाब पर चल रहा विवाद लगातार बढ़ता चला जा रहा है. कर्नाटक से शुरू हुई ये कॉन्ट्रोवर्सी अब केवल राजनीति तक सीमित नहीं रह गई है. हिजाब विवाद से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा. बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकीं महजबी सिद्दीकी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए हर किसी को चौंका दिया है. महजबी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का ऐलान किया कि वे इस्लाम के लिए बॉलीवुड छोड़ रही हैं. इंस्टाग्राम पर काफी लम्बा चौड़ा पोस्ट लिखते हुए उन्होंने ये बात कही है. महजबी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि अब वह अल्लाह के रास्ते पर ही चलेंगी. इस पोस्ट में उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ चुकीं सना खान का भी जिक्र किया है.  

महजबी सिद्दीकी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से यह पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, "मैं ये इसलिए लिख रही हूं क्योंकि मैं 2 साल से बहुत परेशान थी, मुझे कुछ नहीं समझ आ रहा था कि ऐसा क्या करूं जिससे मुझे सुकून मिले...अल्लाह की नाफरमानी करके इंसान को कभी भी सुकून नहीं मिल सकता है. आप चाहे लोगों को खुश करने के लिए जितना कुछ भी कर लो, कितना भी वक्त दे दो, लोग कभी आपकी कदर नहीं करेंगे. इससे बेहतर है कि आप अपना वक्त अल्लाह को खुश करने में लगाएं. मैं एक साल से सना खान बहन को फॉलो कर रही हूं..जो सुकून मैं ढूंढ रही हूं वो मुझे नमाज यानी अल्लाह की इबादत करके मिला. अब मैंने ये नीयत कर ली है कि मैं हमेशा हिजाब में रहूंगी इंशाल्लाह". महजबी अंत में लिखती हैं. 'अल्लाह मेरे गुनाहों को माफ फरमाएं और मुझे नेक रास्ते पर चलने की तौफीक फरमाएं.'


महजबी सिद्दीकी से पहले एक्ट्रेस सना खान और जायरा वसीम भी इस्लाम के लिए ग्लैमर की दुनिया से दूर हो गईं. कभी बेहद ग्लैमरस अवतार में दिखने वालीं सना खान आज हिजाब में ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया करती हैं. वहीं जायरा वसीम का मानना है कि इस्लाम को मानने वाली औरतों के लिए हिजाब कोई थोपी हुई चीज नहीं बल्कि उनकी ड्यूटी है, जिसे वे निभाना चाहती हैं. 

ये भी देखें: दादा साहेब फाल्‍के अवॉर्ड में कियारा और सिद्धार्थ का स्‍टाइल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mehjabi Siddiqui, Bigg Boss 11, Bigg Boss Contestant Mehjabi Siddiqui, Mehjabi Siddiqui Instagram, Mehjabi Siddiqui Post, Mehjabi Siddiqui On Hijab Controversy, Mehjabi Siddiqui On Islam, Zaira Wasim, Sana Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com