विज्ञापन
This Article is From May 04, 2023

महाभारत की गांधारी का अब बदल गया है पूरा लुक, 17 साल की उम्र में रिया दीपसी बनी थीं 12 साल बड़े एक्टर की मां

महाभारत में गांधारी का किरदार निभाने वालीं रिया दीपसी ने इस शो के साथ डेब्यू किया था, लेकिन उन्होंने अपने सधे हुए अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया. रिया दीपसी का लुक सालों बाद आफी बदल गया है. उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

महाभारत की गांधारी का अब बदल गया है पूरा लुक, 17 साल की उम्र में रिया दीपसी बनी थीं 12 साल बड़े एक्टर की मां
महाभारत की गांधारी यानी रिया दीपसी का बदल गया है लुक
नई दिल्ली:

साल 2013 में टीवी पर प्रसारित हुई ‘महाभारत' में कई ऐसे कलाकार नजर आए, जिनके अभिनय को खूब सराहना मिली और एक पहचान भी पाने में सफल रहे. सिद्धार्थ कुमार तिवारी का धारावाहिक 'महाभारत' काफी चर्चा में रहा और लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया. शो में गांधारी का किरदार निभाने वाली रिया दीपसी ने इस शो के साथ डेब्यू किया था, लेकिन उन्होंने अपने सधे हुए अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया. आइए जानते हैं कि महाभारत की गांधारी यानी रिया दीपसी आजकल कहां हैं.

A post shared by Riya Deepsi (@rriyadeepsi)

महज 17 साल की उम्र में रिया दीपसी ने गांधारी का बेहद संजीदा किरदार निभाया था. खास बात ये है कि इतनी कम उम्र में रिया ने खुद से 12 साल बड़े अर्पित रंका की मां का रोल निभाया, जो महाभारत में दुर्योधन बने थे. इसके अलावा गांधारी के दूसरे बेटों का किरदार निभाने वाले कलाकार भी रिया से उम्र में बड़े थे.

गांधारी बन कर तारीफें बटोरनी वालीं रिया दीपसी मुंबई की ही रहने वाली हैं. रिया ने फिल्म मेकिंग में बैचलर ऑफ आर्ट्स किया है. रिया ने थियेटर भी किया है और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. साल 2018 में आई फिल्म 'भागते रहो' से रिया दीपसी ने बॉलीवुड डेब्यू किया.

'बी सेफ' और 'इट हैप्पन इन कैलकटा' जैसी वेब सीरीज में भी रिया अभिनय कर चुकी हैं. रिया ने आखिरी बार पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम किया था. फिलहाल वह किसी नए प्रोजेक्ट में नजर नहीं आ रही हैं.

ये भी देखें: 'किसी का भाई किसी की जान' के सितारे फिल्म के प्रचार में कर रहे दिन-रात एक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahabharat Gandhari, Riya Deepsi, Riya Deepsi Latest Pics, Riya Deepsi Instagram, Mahabharat Gandhari Pics, Riya Deepsi Career, Riya Deepsi Age, Riya Deepsi Then And Now, Mahabharat Gandhari Then And Now, Riya Deepsi Tv Shows
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com