विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2021

वरुण धवन ने माधुरी दीक्षित के साथ ‘मेरा पिया घर आया’ पर किया धमाकेदार डांस, फैन्स बोले- मजा आ गया...देखें Video

वीडियो में माधुरी को अपने फेमस गाने ‘मेरा पिया घर आया’ पर डांस करते हुए देखा जा सकता है, वहीं वरुण धवन भी उनके साथ इस गाने पर थिरक रहे हैं. एक्टर माधुरी के साथ स्टेप्स को मैच करने की कोशिश कर रहे हैं.

वरुण धवन ने माधुरी दीक्षित के साथ ‘मेरा पिया घर आया’ पर किया धमाकेदार डांस, फैन्स बोले- मजा आ गया...देखें Video
माधुरी और वरुण का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

माधुरी दीक्षित की उम्र भले ही आज 50 पार पहुंच गई हो, लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती के करोड़ों दीवाने हैं. आज भी माधुरी दीक्षित अपनी बस एक मुस्कराहट से लाखों लोगों के दिलों को घायल कर देती हैं. माधुरी दीक्षित भले ही फिल्मों में जयादा एक्टिव न हों, लेकिन छोटे पर्दे पर उन्हें खूब देखा जाता है. वे हाल ही में डांस दीवाने 3 में बतौर जज नजर आ रही थीं. इस मंच से एक्ट्रेस का एक बड़ा ही खूबसूरत वीडियो सामने आया है, जिसमें वे वरुण धवन के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में अनुष्का शर्मा को भी देखा जा सकता है. ये वीडियो तब का है जब वरुण 'सुई धागा' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे. 

यह डांस वीडियो यू-ट्यूब पर मौजूद है, जिस पर लोगों की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि माधुरी ने पीले रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें वे काफी स्टनिंग लग रही हैं और वरुण भी ब्लैक टी-शर्ट और पैंट में हैंडसम नजर आ रहे हैं. वीडियो में माधुरी को अपने फेमस गाने ‘मेरा पिया घर आया' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है, वहीं वरुण धवन भी उनके साथ इस गाने पर थिरक रहे हैं. एक्टर माधुरी के साथ स्टेप्स को मैच करने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो के अंत में वरुण माधुरी को हग कर उन्हें गालों पर किस भी करते हैं.

इस वीडियो को 22 लाख से भी अधिक व्यूज आए हैं, जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘मजा आ गया' तो एक ने लिखा है, ‘रहने दो भाई. तुमसे न हो पाएगा'. इस तरह के ढेरों प्यारे-प्यारे रिएक्शन्स वीडियो पर आए हैं.

ये भी देखें: सान्या मल्होत्रा, सोहा अली खान और पूजा हेगड़े माया नगरी में हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Video, Madhuri Dixit Dance Video, Madhuri Dixit Dance Deewane, Mera Piya Ghar Aaya Song, Varun Dhawan, Madhuri Varun Dance, Varun Dhawan In Dance Deewane, Dance Deewane Viral Video, Madhuri Dixit Mera Piya Ghar Aaya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com