विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2022

'कुंडली भाग्य' की प्रीता Shraddha Arya ने पति के साथ शेयर कीं अंडर वाटर तस्वीरें तो फैंस बोले- जोड़ी हो तो ऐसी

श्रद्धा आर्या ने हाल ही में कुछ तस्वीरे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वे काफी रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं. पहली तस्वीर में वे ब्लैक मोनीकॉन पहने दिख रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में कपल एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखाई दे रहे हैं.

'कुंडली भाग्य' की प्रीता Shraddha Arya ने पति के साथ शेयर कीं अंडर वाटर तस्वीरें तो फैंस बोले- जोड़ी हो तो ऐसी
'कुंडली भाग्य' की प्रीता ने पति के साथ शेयर कीं अंडर वाटर रोमांटिक तस्वीरें
नई दिल्ली:

टेलीविजन एक्ट्रेस प्रीता यानी कि श्रद्धा आर्या की जब से शादी हुई है तब से आए दिनों वे अपने फैंस के दिनों में जगह बनाने के लिए एक से एक बेहतरीन तस्वीरें शेयर कर रही हैं. जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं. हाल ही में श्रद्धा ने पति के साथ कुछ अंडर वाटर तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के आते ही फैंस के कमेंट और लाइक की लाइन लग गई है. तस्वीरों में कपल बेहद रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं.

धूम मचा रही हैं श्रद्धा की तस्वीरें 
श्रद्धा आर्या ने हाल ही में कुछ तस्वीरे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वे काफी रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं. पहली तस्वीर में वे ब्लैक मोनीकॉन पहने दिख रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में कपल एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखाई दे रहे हैं. तीसरी तस्वीर में दोनों समंदर के अंदर तैर रहे हैं तो चौथी तस्वीर में दोनों दिल बनाते हुए नजर आ रहे हैं. श्रद्धा और उनके पति की ये रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं एक यूजर ने लिखा- नजर ना लगे तो दूसरे फैन ने मीका के गाने को डेडिकेट कर लिखा- जोड़ी हो तो ऐसी. 

की लव अरेंज मैरिज 
श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) की लव-अरेंज मैरिज है. पहले दोनों एक दूसरे को लंबे समय से पसंद करते थे वहीं सही मौका देख दोनों शादी के बंधन में बंध गए. वहीं श्रद्धा के काम की बात करें तो उन्होंने 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की', 'तुम्हारी पाखी', 'ड्रीम गर्ल' और 'कुंडली भाग्य' में वे नजर आईं हैं. इसके अलावा वे इंडिया सिने स्टार्स की खोज की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं. टीवी के अलावा वे फिल्मों में भी अपना टैलेंट दिखा चुकी हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shraddha Arya, Shraddha Arya Romantic Photos With Husband, Shraddha Arya Pool Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com