विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2023

टीवी पर सीधी सादी सी दिखने वाली 'कुमकम भाग्य' की 'प्रज्ञा' रियल लाइफ मे हैं बेहद ग्लैमरस, सृति झा की लेटेस्ट तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा यानी सृति झा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं और यहां जमकर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं. सृति की लेटेस्ट तस्वीरों में उनका सिजलिंग लुक्स देख आप भी चौंक जाएंगे.

टीवी पर सीधी सादी सी दिखने वाली 'कुमकम भाग्य' की 'प्रज्ञा' रियल लाइफ मे हैं बेहद ग्लैमरस, सृति झा की लेटेस्ट तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश
सृति झा की लेटेस्ट तस्वीरें हुआ वायरल
नई दिल्ली:

सीरियल कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा यानी सृति झा ने इस शो से घर-घर में अपनी पहचान बना ली है. सीरियल में उनकी जिंदगी के उतार-चढ़ाव से दर्शकों ने खुद को इस कदर जोड़ लिया कि वह सभी की फेवरेट बन गईं. टीवी की इस मशहूर एक्ट्रेस ने टीवी पर अक्सर सीधी सादी लड़की का किरदार ही निभाया है, लेकिन रियल लाइफ में सृति झा काफी ग्लैमरस हैं और बेहद सिजलिंग अवतार में नजर आती हैं. सृति झा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं और जमकर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं. सृति की लेटेस्ट तस्वीरों में उनका सिजलिंग लुक्स देख आप भी चौंक जाएंगे.

सृति ने टीवी पर 2007 में आए शो धूम मचाओ धूम से शुरुआत की थी. इसके बाद उन्हें टीवी पर एक के बाद एक ऑफर्स आते रहे और वह टीवी का जाना माना चेहरा बन गईं.

मूल रूप से बिहार के बेगूसराय की रहने वाली सृति आज टीवी की दुनिया का बड़ा नाम बन गई हैं. एक्टिंग के साथ ही अपने लुक्स और अपनी फिटनेस के लिए सृति जानी जाती हैं.

सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों पर लोग जमकर लाइक्स बरसाते हैं. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 2.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sriti Jha Glamorous Looks, Sriti Jha, सृति झा, Sriti Jha Serial, Sriti Jha Instagram, Sriti Jha News, Sriti Jha Photo, Sriti Jha Video, Sriti Jha Looks, Kumkum Bhagya, Kumkum Bhagya Serial, Kumkum Bhagya Actress, Ndtv Khabar, Ndtv News, Ndtv News In Hindi, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com