विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2019

Kumkum Bhagya Written Update: प्रज्ञा को पता चला Abhi ही है मिस्टर मेहरा, सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में आया बड़ा तूफान

Kumkum Bhagya Written Update: सृति झा और शब्बीर आहलुवालिया के सीरियल 'कुमकुम भाग्य' के अपकमिंग एपिसोड में जानिए क्या होगा.

Kumkum Bhagya Written Update: प्रज्ञा को पता चला Abhi ही है मिस्टर मेहरा, सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में आया बड़ा तूफान
Kumkum Bhagya Written Update: सीरियल 'कुमकुम भाग्य' के अपकिंग एपिसोड होगा धमाकेदार
  • सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में हटेगा अभी के राज से पर्दा
  • प्रज्ञा को पता चलेगा अभी है मिस्टर मेहरा
  • जानिए अपकमिंग एपिसोड में क्या होने वाला है
नई दिल्ली:

Kumkum Bhagya Written Update: जी टीवी के नंबर वन शो 'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' में 20 साल से जुदा अभी और प्रज्ञा (Sriti Jha) आखिरकार एक-दूसरे से मिलने ही वाले हैं. सीरियल 'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' के पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि विक्रम झगड़े के बाद अगले दिन अपनी वाइफ पल्लवी को शॉपिंग पर लेकर जाता है. प्रज्ञा भी सरिता को उसी जगह शॉपिंग पर लेकर जाती है. जब वो सब शॉपिंग मॉल में होते हैं तो विक्रम मजाक में अभी से फोन पर कह रहा होता है कि वो अपनी वाइफ पल्लवी को तलाक देना चाहता है.

Dabangg 3: सलमान खान की 'दबंग 3' धमाल मचाने को तैयार, इस दिन हो रही है रिलीज

सृति झा (Sriti Jha) और शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) के सीरियल 'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' के पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि प्रज्ञा को लगता है कि विक्रम सही में अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता है. इसके लिए प्रज्ञा, विक्रम को डांटती है. प्रज्ञा, सरिता को बताती है कि मिस्टर मेहरा अपनी वाइफ से तलाक लेना चाहते हैं तभी सरिता कहती है कि जिससे तुम बात कर रही थीं वो मिस्टर मेहरा नहीं बल्कि मिस्टर विक्रम कोहली हैं.

सारा अली खान को इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कहा 'Baby Cow', मिला ये दमदार जवाब: देखें Video

सीरियल 'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' के अपकमिंग एपिसोड में आखिरकार आज प्रज्ञा को पता चल ही जाएगा कि मिस्टर मेहरा कोई और नहीं बल्कि उसका पति अभी ही है. आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रज्ञा विक्रम से उसके ऑफिस में मिलने जाएगी और विक्रम उससे कहेगा कि आपको रिया के पिता और असली मिस्टर मेहरा से मिलना चाहिए. वह कहता है कि आप मिस्टर मेहरा को भी इसी तरह से डांट लगाना. विक्रम की बात सुनकर प्रज्ञा (Sriti Jha) हंसने लगेगी. वहीं विक्रम, प्रज्ञा को रिया के पिता की तस्वीर दिखाएगा, जिसे देखकर वो हैरान रह जाएगी. अब देखना होगा कि क्या प्रज्ञा को पता चल जाएगा कि अभी ही रिया के पिता हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumkum Bhagya August 21 2019 Written Update, Prachi Kumkum Bhagya, Riya Kumkum Bhagya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com