- साीरियल 'कुमकुम भाग्य' में जानिए क्या होगा
- प्राची को किया गुंडों ने किडनैप
- क्या प्रज्ञा और रणबीर बचा पाएंगे उसकी जान
Kumkum Bhagya Written Update: जी टीवी के शो 'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' में इन दिनों काफी हंगामा चल रहा है. एक तरफ जहां प्राची किडनैप हो गई है, वहीं दूसरी ओर अभी, आलिया से रिया को लेकर लड़ रहा है. 'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' के पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि प्राची ( Mugdha Chapekar), गुंडों के चुंगल में फंसी हुई है. दूसरी ओर किडनैपर संजू से ज्यादा पैसों की मांग करते हैं, क्योंकि उन्हें एक और शख्स को मारना पड़ेगा. वहीं, रिया काफी टेंशन में है क्योंकि संजू उसे बार-बार परेशान कर रहा है. वहीं, रिया, आलिया को यह सब जाकर बताती है. आलिया, रिया से कहती है कि संजू उस वेटर को देख लेगा और वह प्राची को भी उनकी जिंदगी से बाहर कर देगी.
रानू मंडल इस तरह बनीं सोशल मीडिया सेंसेशन, इन Video ने पहुंचाया बुलंदियों पर
सृति झा (Sriti Jha) और शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) के शो 'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' के पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि अभी, आलिया और रिया की बाते सुन लेता है और गुस्से से भर जाता है. वहीं, अभी, रिया को यह बताता है कि आलिया ने जानबूझकर दिशा का एक्सिडेंट किया था अभी, रिया को आलिया से सावधान रहने को कहता है. दूसरी ओर प्राची बेहोशी से जाग जाती है और वह किडनैपर्स से उसे ना मारने की अपील करती है. वहीं, रणबीर, प्रज्ञा को पुलिस स्टेशन लेकर पहुंता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उर्वशी रौतेला ने नए अंदाज से ढाया कहर, इंटरनेट पर छा गया Video
'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रणबीर और प्रज्ञा, प्राची को ढूंढ़ने के लिए पुलिस स्टेशन जाएंगे. वहीं, पुलिस प्रज्ञा से पूछेगी कि रणबीर कौन है, लेकिन प्रज्ञा के कुछ बोलने से पहले ही वह उसे प्राची का बॉयफ्रेंड समझ लेंगे. अभी (Shabir Ahluwalia), सरिता को फोन करता है, उसे पता चलता है कि केवल प्राची गायब ही नहीं हुई बल्कि उसकी मां उसे ढूंढने के लिए रणबीर के साथ गई है. अब देखना होगा कि क्या रणबीर और प्रज्ञा मिलकर, प्राची को बचा पाएगा?
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं