कौन बनेगा करोड़पति का सोलहवां सीजन सोमवार 12 अगस्त को अभिनेता अमिताभ बच्चन के इमोशनल मैसेज के साथ शुरू हुआ. एक्टर ने अपने जाने पहचाने अंदाज में एपिसोड की शुरुआत की और शो के दौरान दर्शकों से मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "आज एक नए सीजन की शुरुआत है लेकिन आज मेरे पास शब्द नहीं हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि कोई भी शब्द आपके प्यार के लिए आभार व्यक्त नहीं कर सकता." शो की शुरुआत करते हुए बिग बी ने कंटेस्टेंट्स का परिचय करवाया और 'फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट' राउंड खेलने के बाद उन्होंने बेंगलुरु के उत्कर्ष बक्सी का हॉट सीट पर स्वागत किया.
एचआर प्रोफेशनल उत्कर्ष ने क्विज गेम अच्छा खेला लेकिन महाभारत पर पूछे गए 25 लाख रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे सके जिस सवाल का उत्कर्ष जवाब नहीं दे सके वह था: महाभारत के अनुसार किस देवता ने अंबा को एक माला दी थी और कहा था कि जो कोई भी इसे पहनेगा वह भीष्म का वध करेगा? इसके ऑप्शन थे भगवान शिव, भगवान कार्तिकेय, भगवान विष्णु और भगवान वायु. सवाल को लेकर डामाडोल उत्कर्ष ने 'वीडियो कॉल ए फ्रेंड' लाइफलाइन की मदद ली. उन्होंने अपने दोस्त को फोन किया जिसने उसे बताया कि सही जवाब भगवान शिव है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उत्कर्ष अपने दोस्त की सलाह पर भरोसा नहीं कर रहे थे. उन्होंने एक और लाइफलाइन 'डबल डिप' ली. यहां सवाल का जवाब देने के लिए दो मौके मिलते हैं लेकिन खेल को नहीं छोड़ा जा सकता. लाइफलाइन लेने के बाद उसने सबसे पहले भगवान शिव को जवाब के तौर पर चुना जो कि असल में गलत था. फिर उसने भगवान वायु का ऑप्शन चुना वो भी गलत था और उत्कर्ष ने केबीसी 16 पर 25 लाख रुपये जीतने का मौका खो दिया.
इस सवाल का सही जवाब भगवान कार्तिकेय था. अमिताभ बच्चन ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, "भगवान कार्तिकेय ने कठोर तपस्या के बाद अपने छह मुख वाले अवतार में अंबा के सामने प्रकट हुए और उन्हें एक माला भेंट की. उन्होंने कहा कि जो भी इसे पहनेगा वह भीष्म को मार सकेगा. चूंकि कोई भी ऐसा करने के लिए तैयार नहीं था इसलिए उन्होंने इसे एक खंभे पर फेंक दिया. बाद में जब अंबा ने शिखंडी के रूप में पुनर्जन्म लिया तो उसने माला पहनी और भीष्म को मार डाला." अपने गलत जवाब के चलते उत्कर्ष ने 12.5 लाख रुपये जीतने का मौका खो दिया. अगर वो जवाब ना देकर ये ऑप्शन चुनते तो इतनी रकम लेकर घर जा सकते थे. आखिरकार वह 3.20 लाख रुपये लेकर शो से निकले.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं