टीवी का पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति 16 (Kaun Banega Crorepati 16) लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है. कई कंटेस्टेंट अब तक लाखों की राशि शो से जीत कर जा चुके हैं. वहीं हाल ही में शो को अपना पहला करोड़पति कंटेस्टेंट भी मिला. केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने बैंक में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी बैठी नजर आईं. उनसे बिग नी एक ऐसा दिमाग घुमा देने वाला सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब शायद आप भी ना दे पाएं. ये सवाल मैथ्स से जुड़ा था.
कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर कीर्ति थीं. वह एक बैंक में काम करती हैं. ऐसे में अमिताभ ने पांच हजार के लिए कीर्ति से मैथ्स का एक सवाल पूछा. अमिताभ ने पूछा, "यदि आप 52 ताश के पत्तों के डेक का 25% हिस्सा लेते हैं, तो आपके पास कितने कार्ड होंगे?". इस सवाल के लिए हमेशा की तरह चार विकल्प दिए है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
A) 12
B) 13
C) 10
D) 11
इस सवाल का सही जवाब था आप्शन B-13. कीर्ति ने इस सवाल का सही जवाब दिया, जिसके बाद अमिताभ बच्चन भी उनसे इम्प्रेस हो गए. अमिताभ ने कहा कि कीर्ति बैंक कर्मचारी हैं और बैंक में काम करने के लिए गणित अच्छी होनी चाहिए. और शायद यही वजह रही कि उन्होंने सही जवाब दिया. इस पर कीर्ति ने कहा कि मैथ्स में उन्हें केवल 40 प्रतिशत मिले थे. कीर्ति से अमिताभ बच्चन ने ढेरों और बातें की. कुल मिलाकर यह एपिसोड बहुत मजेदार रहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं