विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2017

लोग समझते थे टीचर, असल में हैं प्यून; पढ़ें KBC-9 में 25 लाख जीतने वाले योगेश शर्मा का कहानी

अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठने का योगेश शर्मा का सपना साल 2012 में पूरा होते होते रह गया. लेकिन योगेश ने हार नहीं मानी और 4 साल 10 महीने और 3 दिन के इंतजार के बाद उन्होंने महानायक के साथ हॉट सीट पर बैठने का न सिर्फ अपना सपना पूरा किया, साथ ही साथ 25 लाख रुपए भी जीते.  

लोग समझते थे टीचर, असल में हैं प्यून; पढ़ें KBC-9 में 25 लाख जीतने वाले योगेश शर्मा का कहानी
योगेश शर्मा ने 25 लाख रु. जीते.
  • टीचर नहीं ऑफिस बॉय हैं योगेश शर्मा, KBC में खोला राज
  • पिता से योगेश की बातचीत थी बंद, बिग बी ने कराई सुलह
  • केबीसी की वजह से खूब उड़ा योगेश का मजाक, छोड़ दिया था गंगापुर
नई दिल्ली: राजस्थान के गंगापुर शहर के योगेश शर्मा का सपना अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठने का था. हालांकि, उनका यह सपना साल 2012 में पूरा होते होते अधूरा रह गया. लेकिन योगेश ने हार नहीं मानी और 4 साल 10 महीने और 3 दिन के इंतजार के बाद उनका अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठने का न सिर्फ सपना पूरा हुआ, बल्कि इन्होंने 25 लाख रुपये भी जीत लिए हैं.  

पढ़ें: अब छोटे पर्दे पर नहीं दिखेगा अमिताभ बच्चन का जलवा, ये शो करेंगे KBC-9 को Replace

योगेश शर्मा की कहानी बहुत दिलचस्प है. वे 2012 में कौन बनेगा करोड़पति में आए थे लेकिन हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाए थे. लेकिन इस बार उनकी किस्मत चमक गई. उन्होंने बताया कि पिछली बार फास्टेस्ट फास्ट राउंड में वे शामिल हुए, लेकिन हॉट सीट पर न पहुंचने की वजह से लोग उनका मजाक उड़ाया करते थे और कहते थे, "और भई करोड़पति क्या हाल चाल है." इस वजह से उन्होंने गंगापुर भी छोड़ दिया था.
योगेश ने बताया कि उन्हें बीस साल हो गए अपने पिता से बात किए हुए. योगेश ने वजह बताई कि पिता चाहते थे वे साइंस लें. लेकिन उनकी इच्छा आर्ट्स लेने की थी. इसलिए उन्होंने अपने मन का किया. इसके बाद बाप-बेटे में बातचीत बंद हो गई. लेकिन अमिताभ बच्चन ने दोनों बाप बेटों की सुलाह करवाई और दोनों में संबंध सामान्य करने की कोशिश की. 

पढ़ें: TRP की रेस में अमिताभ बच्चन का KBC सबसे आगे, टॉप-10 से बाहर हुआ सलमान खान का Bigg Boss

'कौन बनेगा करोड़पति' में पहुंचकर 25 लाख रुपए जीतने वाले योगेश शर्मा ने चारों लाइफलाइन्स की मदद से 13 सही जवाब दिए और 14वें सवाल पर गेम क्विट कर दिया. शो के दौरान योगेश ने अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए और सबसे बड़ा खुलासा यह था कि 'केबीसी' में आने से पहले से सभी लोग उन्हें टीचर समझते थे. लेकिन हकीकत में वे एक ऑफिस बॉय के रूप में काम करते हैं. शो में दिखाई गई वीडियो क्लिप में योगेश यह बात कहते नजर आए कि 'केबीसी' के माध्यम से लोगों को पहली बार पता चलेगा कि वे टीचर नहीं, बल्कि प्यून हैं.
  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaun Banega Crorepati, Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com