विज्ञापन

KBC 18 में चाय बेचने वाले की बेटी, बड़ी बहन को 5 साल तक नहीं जानता था भाई, 12 लाख के इस सवाल पर टूटा सपना

KBC 18 में अमरावती की प्रगति दिनेश कल्पेकर ने अपने खेल से सबका दिल जीत लिया. 12 लाख के सवाल पर उनका जवाब गलत हो गया, लेकिन उससे पहले उन्होंने अपने पिता की मेहनत, टूटे सपनों और छोटे भाई से जुड़ी ऐसी कहानी सुनाई जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए.

KBC 18 में चाय बेचने वाले की बेटी, बड़ी बहन को 5 साल तक नहीं जानता था भाई, 12 लाख के इस सवाल पर टूटा सपना
12 लाख के सवाल पर रुकी प्रगति की KBC जर्नी
नई दिल्ली:

कौन बनेगा करोड़पति 18 का हालिया एपिसोड सिर्फ सवालों का खेल नहीं रहा. हॉट सीट पर बैठीं अमरावती की प्रगति दिनेश कल्पेकर ने अपनी जिंदगी की ऐसी बातें बताईं कि हर कोई उनकी कहानी सुनता रह गया. चाय बेचने वाले पिता की बेटी प्रगति 12 लाख रुपये के सवाल तक पहुंच गई थीं, लेकिन 'कोमागाता मारू' वाले सवाल पर उनका जवाब गलत हो गया. आखिर में वो 5 लाख रुपये जीतकर घर लौटीं. शो के दौरान उन्होंने अपने बचपन, टूटे डॉक्टर बनने के सपने और छोटे भाई से जुड़ी ऐसी बात बताई जिसने सबको भावुक कर दिया.

पिता ने किया हर सपना पूरा

प्रगति ने बताया कि उनके पिता चाय की दुकान चलाते हैं. घर में पैसों की दिक्कत थी, फिर भी उन्होंने बच्चों की पढ़ाई कभी नहीं रुकने दी. पढ़ाई के लिए प्रगति को बचपन में नाना-नानी के घर भेज दिया गया. इसी वजह से उनका छोटा भाई करीब पांच साल तक ये नहीं जान पाया कि उसकी एक बड़ी बहन भी है.

ये भी पढ़ें- 35 साल पुरानी संजय, सलमान, माधुरी की फिल्म, 36 दिन में हुई पूरी, अल्का याग्निक, कुमार सानू और एसपी की आवाज ने 9 गानों का बनाया सदाबहार 

डॉक्टर नहीं बन पाईं

प्रगति का सपना MBBS करके डॉक्टर बनने का था. उन्होंने NEET की तैयारी भी की, लेकिन सीट नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने BDS में दाखिला लिया. उस वक्त वो काफी उदास हो गई थीं. उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई ने उन्हें फिर से हिम्मत दी और आगे बढ़ने के लिए कहा. अब वो IFS ऑफिसर बनना चाहती हैं.

12 लाख पर रुक गया खेल

प्रगति बिना किसी लाइफलाइन के 25 हजार रुपये तक पहुंच गई थीं. 12 लाख रुपये के सवाल पर उनके पास 50:50 लाइफलाइन बची थी, लेकिन उन्होंने उसका इस्तेमाल नहीं किया. सवाल 1914 के 'कोमागाता मारू' जहाज से जुड़ा था. उन्होंने करतार सिंह सराभा वाला जवाब चुना, जबकि सही जवाब बाबा गुरदित सिंह था. इसी एक जवाब की वजह से उनका खेल यहीं रुक गया और वो 5 लाख रुपये लेकर घर लौटीं.

ये भी पढे़ं- Hanuman Ansh Box Office: प्रेमानंद महाराज ने दिया था हनुमान अंश के मेकर्स को सुझाव, नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने 24वें दिन भी खूब कमाए, 800% पार मुनाफा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kbc 18 Tea Seller Daughter Story, Amitabh Bachchan, KBC, Kaun Banega Crorepati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com