विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2022

सुहागरात को लेकर करण जोहर के शो पर कैटरीना कैफ ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- जरूरी नहीं कि रात ही हो...

कॉफ़ी विद करण का एक प्रोमो वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें कैटरीना सुहागरात पर बात करती हुई नजर आयीं.

सुहागरात को लेकर करण जोहर के शो पर कैटरीना कैफ ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- जरूरी नहीं कि रात ही हो...
कैटरीना कैफ का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

करण जोहर का कॉफ़ी विद करण इस समय खूब सुर्खियों में है. इस सीजन कई जाने-माने सितारे अपनी जिंदगी और लव लाइफ के बारे में इस शो पर खुलासा करते हुए देखे जा चुके हैं. ऐसे में कॉफ़ी विद करण के दसवें एपिसोड में सुपरस्टार कैटरीना कैफ अपने को-स्टार्स ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ काउच पर पहुंचीं, जहां उन्हें खूब मस्ती करते हुए देखा गया. सीजन की इस पहली तिकड़ी ने ब्रोमांस, लव इंटरेस्ट और सुहागरात जैसे कॉन्सेप्ट पर खुलकर चर्चा की. कॉफ़ी विद करण का एक प्रोमो वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें कैटरीना सुहागरात पर बात करती हुई नजर आयीं.

बॉलीवुड में शादियों की भरमार होने के साथ सुहागरात की चर्चा कॉफी विद करण के काउच पर ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. हाल ही में जहां आलिया भट्ट ने सुहागरात के कॉन्सेप्ट को एक मिथक के रूप में खारिज कर दिया, वहीं कैटरीना कैफ ने शादी के बाद थके हुए जोड़ों को फॉलो करने के लिए एक बेहतर समाधान साझा किया. कैटरीना ने कहा, "हमेशा सुहागरात होना जरूरी नहीं है. यह एक सुहाग दिन भी हो सकता है". ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सुहागरात के हाइप की वजह से संघर्ष कर रहे जोड़ों के लिए कैटरीना कैफ का तर्क लॉजिक से भरा है.

कैटरीना कैफ का यह वीडियो इस समय तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे सुहागरात के कॉन्सेप्ट को ओवररेटेड बता रही हैं. कैटरीना वीडियो में कहती हुई देखी जा सकती हैं, "सुहागरात ही क्यों. ये सुहाग दिन भी तो सकता है". कैटरीना ने कहा कि शादी के बाद कपल इतना थक जाता है कि सुहागरात जैसा कॉन्सेप्ट मिथ ही लगता है. गौरतलब है कि बीते दिनों जब आलिया भट्ट कॉफ़ी विद करण में आई थीं तो उन्होंने भी सुहागरात को मिथ ही बताया था.

VIDEO: Airport Traffic: गौरी खान, विक्की कौशल, श्रेया घोषाल और कई सितारे एयरपोर्ट पर आए नज़र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Koffee With Karan 7, Katrina Kaif, Katrina Kaif On Koffee With Karan, Katrina Kaif Viral Video, Katrina Kaif On Suhaagraat, Ishaan Khatter, Siddhant Chaturvedi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com