विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2018

कपिल शर्मा ने टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के साथ कैंसल की शूटिंग, चैनल का कुछ ऐसा आया जवाब

कपिल शर्मा का नया शो अभी शुरू भी नहीं हुआ है, और उससे जुड़े विवाद सामने आने लगे हैं. कपिल शर्मा का नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' 25 मार्च से सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर शुरू होने जा रहा है.

कपिल शर्मा ने टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के साथ कैंसल की शूटिंग, चैनल का कुछ ऐसा आया जवाब
कपिल शर्मा लेकर आएंगे नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा'
  • कपिल शर्मा लेकर आ रहे हैं 'फैमिली टाइम विद कपिल'
  • 25 मार्च से शुरू हो रहा है शो
  • अजय देवगन होंगे पहले गेस्ट
नई दिल्ली: कपिल शर्मा का नया शो अभी शुरू भी नहीं हुआ है, और उससे जुड़े विवाद सामने आने लगे हैं. कपिल शर्मा का नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' 25 मार्च से सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर शुरू होने जा रहा है. खबर आई थी कि कपिल शर्मा अजय देवगन के साथ शूटिंग कर कर चुके हैं. अजय देवगन वाला एपिसोड इस शो का पहला एपिसोड होगा. लेकिन अब मीडिया रिपोर्टों में यह कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा ने 'बागी 2' के टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के साथ शूटिंग कैंसल कर दी है. दोनों को शो पर अपनी फिल्म को प्रमोट करने आना था. हालांकि चैनल ने इस खबरों को निराधार बताया है.

सपना चौधरी का फिर चला जादू, हरियाणा की छोरी का डांस वीडियो हुआ वायरल



बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री से रेप के आरोप में मुंबई का बिज़नेसमैन गिरफ्तार

चैनल से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के साथ कुछ भी फिक्स नहीं हुआ था. सारी अफवाहें हैं. इसके अलावा सेट पर टेक्निकल इश्यू आने की बात भी कही है, और इसे शूट कैंसल करने की बात कही गई है. चैनल ने साफ किया है कि ये सारी अफवाहें हैं और बेवजह में उड़ाई जा रही हैं. 

एक कैफे ने बदल डाली कंगना रनौत की लाइफ, जानें ऐसी ही 10 खास बातें

कपिल शर्मा इस बार फैमिली गेम शो लेकर आ रहे हैं.  कपिल शर्मा शो की शुरुआत अपने स्टैंडअप एक्ट के साथ करेंगे और हिस्सा लेने वाले परिवारों से मिलवाएंगे. इस गेम शो में एक बार में दो परिवार आएंगे और उनके बीच ये गेम खेला जाएगा. अभी तक सिर्फ अजय देवगन के साथ ही शूटिंग को अंजाम दिया गया है. सुनील ग्रोवर इस बार शो में नहीं आएंगे नजर. इसलिए कपिल शर्मा संभालेंगे हंसाने का जिम्मा. कपिल शर्मा को विवादों से दूर रहना चाहिए क्योंकि द कपिल शर्मा शो में भी उन्होंने कई सुपरस्टार्स को नाराज कर दिया था.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Family Time With Kapil Sharma, Tiger Shroff
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com