विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2025

कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा

इसी साल की शुरुआत में कपिल शर्मा के कनाडा में बने कैफे पर तीन बार फायरिंग हुई थी. कनाडा की पुलिस किसी आरोपी को नहीं पकड़ पाई थी. घटना के बाद देश में कपिल शर्मा की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी.

कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा
कपिल शर्मा के कैफे पर तीन बार हुई फायरिंग
Social Media इ
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कनाडा से दिल्ली तक चल रहे बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया है. पुलिस ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में बने कैफे पर फायरिंग करने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता बंधु मान सिंह सेखों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से पुलिस ने 8 कारतूस और हाई-एंड पीएक्स3 पिस्टल बरामद की है. पुलिस को शक है कि मामले में और कई लोग शामिल हो सकते हैं.

बताया जा रहा है कि कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोली चलाने के केस में बंधु मान सिंह सेखों ही मुख्य आरोपी था. आरोपी बंधु मान सिंह सेखों के तार गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े हैं और वह जब आखिरी बार भारत आया था, तब उसने गोल्डी बराड़ से संपर्क किया था. आरोपी से लगातार पूछताछ कर अंतरराष्ट्रीय गैंग कनेक्शन खंगालने की कोशिश की जा रही है.

पुलिस मामले को कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग के अलावा आर्म्स सप्लाई और टेरर फंडिंग से जोड़कर भी जांच कर रही है. इसी साल की शुरुआत में कपिल शर्मा के कनाडा में बने कैफे पर तीन बार फायरिंग हुई थी. कनाडा की पुलिस किसी आरोपी को नहीं पकड़ पाई थी. घटना के बाद देश में कपिल शर्मा की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी. तीन बार कैफे पर फायरिंग होने के बाद पहली बार कॉमेडियन ने अपनी फिल्म 'किस-किस को प्यार करू -2' के ट्रेलर लॉन्च पर बात की.

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'गोलीबारी की घटना कनाडा के वैंकूवर में हुई थी और मुझे लगता है कि वहां की पुलिस के पास वो पावर नहीं है, जो हमारे देश की पुलिस के पास है. तीन बार गोलीबारी की घटना हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. हमारी सरकार ने मामले को फेडरल लेवल पर उठाया और कनाडा की संसद तक में इस हमले को लेकर चर्चा हुई.' उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि जितनी बार मेरे कैफे पर फायरिंग हुई, उतनी ही तगड़ी ओपनिंग हुई.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Kapil Sharma Cafe, Kapil Sharma Canada Cafe Firing, Kapil Sharma Cafe Firing Case, Kapil Sharma News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com