विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2023

'कहीं तो होगा' की एक्ट्रेस का 20 साल में बदल गया है पूरा लुक, नई फोटो देख लोग बोले- ये सूजल की कशिश है?

20 साल पहले स्टार प्लस पर आया शो कहीं तो होगा बहुत हिट हुआ था. इस शो में आमना शरीफ नजर आई थीं. आमना की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देख कर लोग हैरान रह गए हैं.

'कहीं तो होगा' की एक्ट्रेस का 20 साल में बदल गया है पूरा लुक, नई फोटो देख लोग बोले- ये सूजल की कशिश है?
कहीं तो होगा की कशिश उर्फ आमना शरीफ का बदला लुक
नई दिल्ली:

टीवी के पॉपुलर शो ‘कहीं तो होगा' की ‘कशिश' तो आपको याद ही होगी. कशिश और सूजल की प्रेम कहानी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया था. साल 2003 में शुरू हुए इस टीवी सीरियल में कशिश का किरदार एक्ट्रेस आमना शरीफ ने निभाया था. सीरियल में आमना बेहद खूबसूरत नजर आती थी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 20 सालों बाद आमना अब पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस दिखती हैं, उनकी ताजा तस्वीरें देख आपके होश उड़ जाएंगे.

16 जुलाई 1982 को एक पारसी परिवार में जन्मीं आमना ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की, फिर उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम्स में काम किया.

साल 2009 में आमना ने बॉलीवुड में एंट्री ली, वह आफताब शिवदासानी के साथ फिल्म आलू चाट में नजर आई थीं. हालांकि फिल्मों में आमना को कोई सफलता नहीं मिली.

आमना टीवी का बड़ा नाम बनीं. सीरियल कहीं तो होगा 2003 से 2007 तक चला और इन चार सालों में वह घर-घर में मशहूर हो गईं. इसके बाद उन्होंने कई और शोज भी किए.

आमना को आखिरी बार वेब सीरीज आधा इश्क में देखा गया था, इस सीरीज में उन्हें मां का रोल निभाया था.

आमना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी एक से बढ़कर एक तस्वीरें देखने को मिलती हैं. हाल में आमना समंदर किनारे छुट्टियां मनाने पहुंची थी, यहां से उन्होंने अपनी दिलकश तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को खूब इंप्रेस किया.

ये भी देखें: पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kahiin To Hoga, Kahin To Hoga Tv Serial, Kashish Of Kahin To Hoga, Kahin To Hoga Kashish Then And Now, Sujal Garewal, Kashish, Aamna Sharif, Kahin To Hoga Kahsish Latest Pics, Aamna Sharif Pics, Aamna Sharif Instagram, Aamna Sharif Tv Shows, Aamna Sharif New Photos, Aamna Sharif Movies, Where Is Aamna Sharif Now, Aamna Sharif Video, Popular Tv Show, Sujal Kashish
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com