टेलीविजन सुपरस्टार निया शर्मा इन दिनों अपनी डांसिंग के लिए खूब चर्चा में है. 'नागिन', 'जमाई राजा' जैसे शो में दमदार एक्टिंग करने के बाद निया अब 'झलक दिखला जा' सीजन 10 में नजर आ रही हैं और इस दौरान वह बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं. लेकिन ये क्या इस बार निया झलक के मंच पर नहीं बल्कि अपने कोरियोग्राफर के साथ सड़क पर डांस करती नजर आ रही हैं. निया और तरुण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए आपको भी दिखाते हैं किस तरह सुनसान सड़क पर रात के अंधेरे में दोनों एक दूसरे के साथ डांस करते नजर आए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नाइट आउट पर पहुंचे निया और तरुण
झलक दिखला जा के कंटेस्टेंट और कोरियोग्राफर के बीच गजब की बॉन्डिंग होती है, जो उनकी परफॉर्मेंस में भी नजर आती है. इस बीच शो के दौरान उनकी दोस्ती भी हो जाती है. कुछ इसी तरह की दोस्ती टीवी इंडस्ट्री की नागिन यानी कि निया शर्मा और कोरियोग्राफर तरुण राज निहलानी के बीच भी हो गई है. दोनों ना सिर्फ झलक के मंच पर बेहतरीन केमिस्ट्री दिखा रहे हैं, बल्कि अब सड़क पर भी डांस करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, निया शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और इसे अपने कोरियोग्राफर तरुण को भी टैग किया. इस वीडियो को पोस्ट कर उन्होंने लिखा- 'रात के उल्लू की तरह....'
सड़क पर किया गजब का डांस
निया और तरुण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक 10 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. इस वीडियो में तरुण और निया एक स्लो म्यूजिक पर सड़क पर ही डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों काफी कूल मूव्स कर रहे हैं. इस दौरान इनके लुक की बात करें तो निया ने ब्लैक कलर के शॉर्ट्स और व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है. तो वहीं तरुण भी व्हाइट शर्ट और ब्लैक कलर का लोअर पहने नजर आ रहे हैं, फैंस को भी दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है और कुछ लोग इन्हें झलक दिखला जा का विनर भी कह रहे हैं. कोई इस पर फायर इमोजी सेंड कर रहा है, तो कई फैंस ने इसपर लव आई वाली इमोजी सेंड की.
VIDEO: एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं