- 'बेपनाह' की शूटिंग से पहले जेनिफर ने पोस्ट की फोटो
- बेहद के बाद कलर्स पर आने वाला है नया शो
- उन्होंने लिखा कि बेपनाह की शूटिंग शुरू हो चुकी है
नई दिल्ली:
कलर्स चैनल पर जल्द आने वाला शो 'बेपनाह' की लीड टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो पोस्ट की है. उन्होंने यह फोटो डालते हुए लिखा है कि 'रोल, कैमरा एक्शन! चलिए हम आपको जोया सिद्दीकी से मिलवाते हैं, जोकि कलर्स का शो #बेपनाह की शूटिंग शुरू कर दी है.' जेनिफर ने यह फोटो शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. इस शो में इंटेंस प्रेम कहानी नजर आएगी, जिसमें जबरदस्त टर्न और ट्विस्ट नजर आएंगे. खास यह कि 'बेहद' सीरियल के साथ दर्शकों के दिलों पर राज कर चुकीं जेनिफर विंगेट इस सीरियल में भी लीड में हैं. वे कमाल की खूबसूरत लग रही हैं, और अपनी एक्टिंग के लिए तो वे छोटे टीवी की बड़ी स्टार हैं.
पढ़ें: ये एक्ट्रेस पति से करती थी 'बेपनाह' प्यार, लेकिन एक फोन कॉल से बिखर गई इसकी लाइफ
'बेपनाह' में वे जोया का किरदार निभा रही हैं. जेनिफर के साथ इस सीरियल में हर्षद चोपड़ा (आदित्य), सहबान आजिम (यश) और नमिता दुबे (पूजा) भी अपनी एक्टिंग दिखाएंगे. अपने रोल के बारे में जेनिफर ने बताया, "मैं शो का हिस्सा बनने को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं और खुश भी.
'बेपनाह' की कहानी बहुत ही इमोशनल और बांधकर रख देने वाली है. मैं अपने कैरेक्टर को स्क्रीन पर जिंदा करने के लिए मैं बहुत बेचैन हूं और हर्षद के साथ स्क्रीन शेयर करने में भी मजा आएगा. ऑडियंस को इस शो से जरूर मजा आएगा."
VIDEO: एक्शन में जंच रही हैं सोनाक्षी सिन्हा
करण सिंह ग्रोवर जेनिफर विंगेट के पति रह चुके हैं. दोनों ने 9 अप्रैल, 2012 में शादी की थी लेकिन नवंबर, 2014 में दोनों अलग हो गए थे. इसके बाद करण सिंह ने बिपाशा बसु का हाथ थाम लिया और उनके साथ शादी कर ली. हालांकि करण सिंह टीवी को छोड़कर बड़े परदे पर किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन कोई बड़ा प्रोजेक्ट अभी तक क्लिक नहीं कर सका है जबकि जेनिफर छोटे परदे की सुपरस्टार बन चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jennifer Winget, Jennifer Winget Bepannaah, Colors TV, Instagram, New Show