विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2020

'इश्क सुब्हान अल्लाह' में हुई ओरिजिनल जारा की वापसी, शूटिंग के पहले दिन एक्ट्रेस की आंख में आ गए आंसू

'इश्क सुब्हान अल्लाह' (Ishq Subhan Allah) में ओरिजिनल 'जारा सिद्दीकी' की वापसी होगी, जिसका किरदार पिछले साल टेलीविजन एक्ट्रेस ईशा सिंह (Eisha Singh) ने निभाया था.

'इश्क सुब्हान अल्लाह' में हुई ओरिजिनल जारा की वापसी, शूटिंग के पहले दिन एक्ट्रेस की आंख में आ गए आंसू
ईशा सिंह (Eisha Singh) की हुई 'इश्क सुब्हान अल्लाह' (Ishq Subhan Allah) में वापसी
  • 'इश्क सुब्हान अल्लाह' में हुई ओरिजिनल जारा की वापसी
  • सेट पर आकर भावुक हो गईं ईशा सिंह
  • शूटिंग के पहले दिन सेट की यादों में खो गईं ईशा सिंह
नई दिल्ली:

लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे सभी टीवी शो की भी शूटिंग शुरू हो रही है. टीवी सितारे भी अपने-अपने शो के सेट पर लौटते हुए नजर आ रहे हैं. एक बार फिर यह चैनल अपने दर्शकों को उनके चहेते किरदारों से मिलाने के लिए तैयार है, जो उनके पसंदीदा डिनर टेबल साथी बन चुके हैं. दर्शकों को ऐसे ही एक किरदार से दोबारा मिलाने के उद्देश्य से जी टीवी के 'इश्क सुब्हान अल्लाह' (Ishq Subhan Allah) में ओरिजिनल 'जारा सिद्दीकी' की वापसी होगी, जिसका किरदार पिछले साल टेलीविजन एक्ट्रेस ईशा सिंह (Eisha Singh) ने निभाया था.

ईशा सिंह (Eisha Singh) ने हाल ही में 'इश्क सुब्हान अल्लाह' (Ishq Subhan Allah) की शूटिंग शुरू की है. ऐसे में एक्टर इतने लंबे समय बाद सेट पर वापस आकर काफी भावुक हो गईं. चूंकि यह शो ईशा के दिल के करीब है, तो वो सेट पर वापस आते ही अपने को-एक्टर्स और क्रू के साथ यादों में खो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. उन पलों को याद करते हुए ईशा सिंह ने कहा, "इतने लंबे समय बाद इश्क सुब्हान अल्लाह के सेट पर वापस लौटना काफी सुखद एहसास था. इस सेट से जुड़ी बहुत-सी यादें हैं और मुझे ऐसा लगता है, जैसे मैं अपने घर वापस आ गई हूं. सेट का पूरा टूर करते हुए मैं पुरानी यादों में खो गई, जिससे मेरी आंखें भर आईं. 


ईशा सिंह (Eisha Singh) ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "जहां कुछ ही क्रू मेंबर्स मेरे लिए नए थे. वहीं अपने पहले दिन मैं अदनान के रूप में जाने-पहचाने चेहरे से मिली. यह नया सफर शुरू करना वाकई बहुत शानदार था. अब मैं आने वाले समय में और भी ढेर सारे सरप्राइज का इंतजार कर रही हूं." बता दें कि इश्क सुब्हान अल्लाह का पहला सीजन एक दिल दहला देने वाले मोड़ पर आकर खत्म हुआ था, जब जारा (ईशा सिंह) को मृत मान लिया गया था. उधर, दर्शकों को एक ऐसे चमत्कार की उम्मीद थी, जो कबीर (अदनान खान) और जारा को दोबारा मिला दे. जहां इस शो का दूसरा सीजन बहुत-से नए और दिलचस्प मोड़ लेकर आया है, वहीं ईशा सिंह ने भी अपने नए अवतार में लौटकर सभी को चौंका दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eisha Singh, Ishq Subhan Allah, Adnan Khan, Eisha Singh On Ishq Subhan Allah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com