विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2017

क्या अब द कपिल शर्मा शो नहीं आएगा? जानिए क्या है सच...

कपिल शर्मा के शो को लेकर चल रहे अटकलों के बादल छट गए हैं. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने कहा है कि कुछ समय के ब्रेक के बाद शो को फिर से शुरू किया जाएगा.

क्या अब द कपिल शर्मा शो नहीं आएगा? जानिए क्या है सच...
इन दिनों कपिल शर्मा स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान चल रहे हैं, जिसके चलते शो को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया है (फाइल फोटो)
  • कपिल के शो से कई फिल्मी हस्तियां बिना शूटिंग के वापस आईं
  • कपिल की सेहत ठीक नहीं होने के चलते एक ब्रेक लेने का फैसला
  • सोनी चैनल ने 'पहरेदार पिया की' को भी अचानक बंद कर दिया था
नई दिल्ली: 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर काफी दिनों से कई कयास लगाए जा रहे थे. कभी कहा जा रहा था कि कपिल एटीट्यूड दिखाने लगे हैं और कोई कभी कहा जाता था कि कामयाबी उनके सिर चढ़कर बोल रही है. कपिल शर्मा के बार-बार सेलेब्स के साथ शूटिंग न कर पाने के भी कई मायने निकाले जा रहे थे. लेकिन सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने अब आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है, जिससे असली वजह सामने आ गई है.

यह भी पढ़ें: फिर शूटिंग पर नहीं आए कपिल शर्मा, खाली हाथ लौटी 'बादशाहो' की टीम

चैनल के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा है, 'कपिल काफी समय से मौसम की मार झेल रहे हैं. जिसकी वजह से हम दोनों में सहमति बनी है कि एक शॉर्ट ब्रेक ले लिया जाए. जैसे ही कपिल पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे, हम शूटिंग को दोबारा शुरू कर सकेंगे. हम कपिल के साथ अपने संबंधों की कद्र करते हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.'

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने नहीं की थी बिग बी के साथ शूटिंग कैंसिल, ये रहा सबूत

VIDEO: क्या कपिल के कॉमेडी शो में रहेंगे सिद्धू?
कुछ समय के लिए ब्रेक की ख़बर से कपिल शर्मा के फैन्स जरूर निराश होंगे, लेकिन सच सामने आने के बाद वे चैन की सांस लेंगे.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kapil Sharma Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com