विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2021

Indian Idol 12 में फिटनेस प्रेमी तृप्त सिंह ने शन्मुख प्रिया को दी खास सलाह

इंडियन आइडल सीजन 12 (Indian Idol 12) के आगामी वीकेंड के एपिसोड में दर्शकों को एक खास ट्रीट मिलने वाली है, जहां इस शो में बहुत-से सम्मानित सिंगर्स और एंटरटेनर्स मेहमान बनकर पहुंचेंगे.

Indian Idol 12 में फिटनेस प्रेमी तृप्त सिंह ने शन्मुख प्रिया को दी खास सलाह
इंडियन आइडल सीजन 12 (Indian Idol 12)
नई दिल्ली:

इंडियन आइडल सीजन 12 (Indian Idol 12) के आगामी वीकेंड के एपिसोड में दर्शकों को एक खास ट्रीट मिलने वाली है, जहां इस शो में बहुत-से सम्मानित सिंगर्स और एंटरटेनर्स मेहमान बनकर पहुंचेंगे. ऐसी ही एक स्पेशल गेस्ट होंगी भारत की बेहतरीन फीमेल सिंगर्स में से एक सोनू कक्कड़.  इस स्पेशल एपिसोड का नाम होगा इंडिया की फरमाइश, जहां इस शो में आने वाले मेहमान कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करेंगे और उनसे अपनी पसंद के गानों की फरमाइश करेंगे. कंटेस्टेंट्स भी उनकी रिक्वेस्ट पूरी करेंगे. ऐसे में दर्शकों के लिए भी यह एक अनूठा अनुभव होगा.

इस दौरान शन्मुख प्रिया ने 'डार्लिंग आंखों से आंखें चार करने दो' गाने  पर एक शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसे सभी ने बहुत पसंद किया. शन्मुख प्रिया का हौसला बढ़ाने के लिए जाने-माने फिटनेस प्रेमी तृप्त सिंह (Tript Singh) भी सेट पर मौजूद थे, जहां उन्होंने अपनी फिटनेस के कुछ कारनामे भी दिखाए. अपने फिटनेस मंत्र के बारे में बताते हुए तृप्त सिंह ने कहा, "फिट रहना हमारी जिंदगी और सेहत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इससे हमें मानसिक शांति मिलती है. मैं शन्मुख की आवाज का कायल हूं. उसने अपने हिस्से के उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन वो कभी हार नहीं मानी और हमेशा संघर्ष करती रही. यह वाकई प्रेरणादायक है! मैं चाहता हूं कि शन्मुख प्रिया 'डार्लिंग आंखों से आंखें चार करने दो' गाना गाएं, क्योंकि यह मेरा सबसे पसंदीदा गाना है." 

तृप्त सिंह (Tript Singh) से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद शन्मुख प्रिया ने कहा, "ऐसे माननीय जजों और अतिथियों के सामने परफॉर्म करना वाकई सम्मान की बात है. मैं तृप्त सर के शब्द सुनकर बहुत प्रेरित महसूस कर रही हूं. यह मेरी जिंदगी के सबसे यादगार पलों में से एक है. इससे मुझे आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. उनके ये शब्द मैं हमेशा याद रखूंगी. वो मुझे मिलाकर सभी यंगस्टर्स के लिए एक प्रेरणा है. मैं इस बात का आभार मानती हूं कि मुझे उनके लिए परफॉर्म करने का मौका मिला." 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Idol 12, Indian Idol 12 Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com