विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2019

Holi 2019: हिना खान की 'कसौटी जिंदगी...' के सेट पर धमाचौकड़ी, एक्ट्रेस का रंगों से किया बुरा हाल- देखें Video

Holi 2019: बिग बॉस फेम और 'कसौटी जिंदगी के (Kasautii Zindagii Kay)' में कोमोलिका का किरदार निभा रहीं हिना खान (Hina Khan) ने सीरियल के सेट पर जमकर धमाचौकड़ी मचाई और जमकर होली (Holi 2019) खेली है.

Holi 2019: हिना खान की 'कसौटी जिंदगी...' के सेट पर धमाचौकड़ी, एक्ट्रेस का रंगों से किया बुरा हाल- देखें Video
Holi 2019: हिना खान (Hina Khan) का होली सेलिब्रेशन वीडियो हुआ वायरल
  • हिना खान का वीडियो हुआ वायरल
  • हिना खान ने जमकर खेली होली
  • 'कसौटी जिंदगी के' सेट पर खूब मचा हंगामा
नई दिल्ली:

Holi 2019: होली के त्योहार (Holi Festival) की धूम पूरे देश में गूंजने लगी है और रंगों का फुहारें हर जगह नजर भी आ रही हैं. टेलीविजन कलाकारों ने सीरियल के सेट पर ही होली की धमाचौकड़ी शुरू कर दी है. बिग बॉस फेम और 'कसौटी जिंदगी के (Kasautii Zindagii Kay)' में कोमोलिका का किरदार निभा रहीं हिना खान (Hina Khan) ने सीरियल के सेट पर जमकर धमाचौकड़ी मचाई और जमकर होली (Holi 2019) खेली है. हिना खान का ये होली वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो में हिना खान (Hina Khan) पूरी तरह से रंग में डूबी हुई नजर आ रही हैं. 

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कहा 'होली मुबारक' तो बॉलीवुड से आया रिएक्शन- खून की होली बंद करो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Craziest fangirl (@_.parthsamthaan._fc) on

बॉलीवुड एक्टर का 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन पर निशाना, लिखा- देश को जरूरत थी राजीव गांधी की तरह...

'कसौटी जिंदगी के (Kasautii Zindagii Kay)' के सेट से हिना खान और उनकी टीम का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हिना खान (Hina Khan) इस तरह रंगी हुई हैं कि उनकी शक्ल तक पहचान में नहीं आ रही हैं. हिना खान का रंग से बुरा हाल है. लेकिन फिर भी वे होली (Holi 2019) खेलने से बाज नहीं आ रही हैं. फिर सेट पर साथी कलाकारों के साथ होली की मस्ती का तो अलग ही मजा है. हिना खान भरपूर मस्ती के मूड में हैं और सेट पर जमकर धमाचौकड़ी भी मचा रही हैं. 

इस कॉमेडियन का पीएम मोदी की 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन पर तंज, लिखा- आप PM भी हो कभी उसका काम भी कर लिया करो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hina Khan...(pgupta440) (@hinakhan_addiction) on

कॉमेडियन हसन मिनहाज ने शशि थरूर से पूछे ऐसे सवाल, कांग्रेस नेता के उड़ गए होश- देखें Video

'कसौटी जिंदगी के (Kasautii Zindagii Kay)' के सेट से एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पूरी टीम एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के रंग लगा रही है. पूजा बनर्जी को टीम ने जमीन पर लिटा रखा है और जमकर उनके रंग लगाया जा रहा है. पूजा बनर्जी 'कसौटी जिंदगी के' में निवेदिता का किरदार निभा रही हैं. लेकिन हिना खान और उनकी टीम का ये वीडियो होली के मूड के मुताबिक है और उनके फैन्स को खूब पसंद आने वाला है. 

 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Holi 2019, Happy Holi 2019, Kasautii Zindagii Kay, Holi Festival, Hina Khan, Holi Celebration, Holi Mubarak, Festival Of Colors, Hina Khan Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com