विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2021

हिना खान ने ब्लू लहंगा पहन और हाथों में दीया ले शेयर किया वीडियो, बेहद खूबसूरत लगी एक्ट्रेस

हिना खान (Hina Khan) ने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो 'Chitta' सॉन्ग पर एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं.

हिना खान ने ब्लू लहंगा पहन और हाथों में दीया ले शेयर किया वीडियो, बेहद खूबसूरत लगी एक्ट्रेस
हिना खान ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. इस सीरियल में हिना ने अक्षरा का किरदार निभाया था. इसी के साथ सोशल मीडिया पर उनके फोटो और वीडियो भी अकसर देखने को मिल जाते हैं. इसी क्रम में वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वो 'Chitta' सॉन्ग पर खूबसूरत एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं. वहीं इस वीडियो में उनके लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर का खुबसुरत सा लहंगा पहना हुआ है. उनके इस वीडियो को फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.

हिना खान (Hina Khan) ने इस वीडियो को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो को देख फैन्स भी जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'so looking for very beautiful', तो किसी ने लिखा है 'You looking very hot'. इसी के साथ उनके इस वीडियो पर अब तक 1.5 मिलियन व्यूज आ चुके हैं और इस पर 174 हजार लाइक आ चुके हैं.

बता दें, हिना खान (Hina Khan) ने टीवी के फेमस सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद उन्हें कई बड़े सीरियल्स में देखा गया. साथ ही हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं. कुछ दिनों पहले उनका सॉन्ग 'बारिश बन जाना' रिलीज हुआ है. अब इसके बाद उनका एक और नया गाना 'मैं भी बर्बाद' हुआ है, जो काफी पसंद किया जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Instagram, Hina Khan Fitness, Hina Khan Films, Hina Khan New Look, Hina Khan Video, Hina Khan Photos Viral, Hina Khan Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com