विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2017

Bigg Boss के Love Birds पुनीश और बंदगी का हिना खान ने रखा नाम 'पुंगी'...

दरअसल घर में बैठे सभी सदस्‍य बात कर रहे थे तभी हिना ने कहा कि लोगों ने अब तक पुनीश और बंदगी की जोड़ी भी बना दी होगी और उनका नाम रखा होगा 'पुंगी'.

Also Read in
Bigg Boss के Love Birds पुनीश और बंदगी का हिना खान ने रखा नाम 'पुंगी'...
नई दिल्‍ली: 'बिग बॉस' के घर में अभी तक आपको काफी झगड़े, गाली-गलौच, तंत्र-मंत्र जैसी बहुत सी चीजें देखने को मिलीं, लेकिन इसी घर में रात के कौने में एक जोड़ी का प्‍यार भी है जो पनप रहा है. यह जोड़ी है पुनीश और बंदगी की. वैसे तो बिग बॉस के घर में हर सीजन में ही एक न एक जोड़ी बनती ही है, लेकिन इस साल पुनीश और बंदगी पहले दिन से ही प्‍यार भरी जोड़ी बनाने की बात कर चुके हैं और अब तो घर की सबसे चर्चित सेलेब्रिटी यानी हिना खान ने अब इस जोड़ी के लिए नाम भी सोच लिया है. हिना ने इन दोनों को नाम दिया है 'पुंगी', जिस सुन पर सारे घरवाले भी हंसने लगे.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 11: ढिंचैक पूजा बनी घरवालों का सिरदर्द, किसी ने की मस्ती तो किसी ने कहा उनके सिर में जूं!

दरअसल घर में बैठे सभी सदस्‍य बात कर रहे थे तभी हिना ने कहा कि लोगों ने अब तक पुनीश और बंदगी की जोड़ी भी बना दी होगी और उनका नाम रखा होगा 'पुंगी'. यानी पुनीश का 'पु' और बंदगी का 'गी'. लेकिन लगता है, पुनीश को अपना और बंदगी के लिए यह नाम पसंद नहीं आया और पुनीश ने अपना और बंदगी का नाम मिला कर बनाया 'बनीश'.

यह भी पढ़ें: जानें कहां अमिताभ बच्चन ने 'सुल्तान' सलमान खान को दिया धोबी पछाड़

आप भी देखें कैसे हिना खान ने रखा पुनीश और बंदगी का नाम.
 
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 11: ट्विटर पर छाईं ढिंचैक पूजा, यूजर्स बोले जलन का शिकार हुईं हिना खान और शिल्पा शिंदे

बता दें कि इस हफ्ते का लग्जरी बजट टास्क का नाम है ‘खुल जा सिम सिम.’ इस टास्क में हिना खान सबसे ज्यादा आक्रामक नजर आएंगी. इस टास्क की वजह से घर के गार्डन एरिया को जंगल में तब्दील कर दिया गया है. बिग बॉस के घर को गुफा बनाया गया है, जिसका दरवाजा समय-समय पर खुलता रहेगा. जिसमें दोनों टीम का कोई एक सदस्य अंदर जा सकता है, लेकिन जो अंदर जाएगा वह टास्क से बाहर हो जाएगा. इस तरह टीम की स्ट्रेंथ कमजोर होती जाएगी. जिस टीम में आखिर में सबसे ज्यादा सदस्य रह जाएंगे वह टास्क जीत जाएगी.

VIDEO: बिग बॉस सीजन-11 में सलमान खान ने लगाए ठुमके



...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com