विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2021

Hina Khan ने बाथटब में करवाया लेटेस्ट फोटोशूट, देख फैन्स के यूं आए रिएक्शन...

अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हालही में उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की फोटो सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर की है.

Hina Khan ने बाथटब में करवाया लेटेस्ट फोटोशूट, देख फैन्स के यूं आए रिएक्शन...
हिना खान ने का नया फोटोशूट
नई दिल्ली:

अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हिना ने अपने एक्टिंग करियर की शरुआत टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी. इस सीरियल में उन्होंने अक्षरा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था. इसी के साथ हिना सोशल मीडिया पर अकसर फैन्स के साथ अपनी लेटेस्ट फोटो और डांस वीडियो शेयर करती नजर आती हैं. वहीं अब उन्होंने एक नया फोटोशूट करवाया है, जिसकी फोटो उन्होंने फैन्स के साथ शेयर की है. इन फोटो में देखा जा सकता है कि हिना ने बाथटब में फोटोशूट करवाया है. हिना की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

हिना खान (Hina Khan) ने अपनी ये फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इन फोटो के सह उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'Hello Beautifu'. वहीं उनके फैन्स भी फोटो पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'आप हमेशा ही खूबसूरत लगती हो'. तो दूसरे ने लिखा है 'सुंदर राजकुमारी सिंड्रेला बाथटब में'.

बता दें, हिना खान (Hina Khan) ने टीवी के फेमस सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद उन्हें कई बड़े सीरियल्स में देखा गया. साथ ही हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं. कुछ दिनों पहले उनका सॉन्ग 'बारिश बन जाना' रिलीज हुआ है. अब इसके बाद उनका एक और नया गाना 'मैं भी बर्बाद' हुआ है, जो काफी पसंद किया जा रहा है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Instagram, Hina Khan Fitness, Hina Khan Tv Shows, Hina Khan Age, Hina Khan Photoshoot, Hina Khan Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com