विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2021

हिना खान का Beach पर दिखा ग्लैमरस स्टाइल, पोल्का डॉट ड्रेस में यूं पोज देती आईं नजर- देखें Photos

हिना खान (Hina Khan) की मालदीव की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वह पोल्का डॉट ड्रेस पहन पोज देती नजर आ रही हैं.

हिना खान का Beach पर दिखा ग्लैमरस स्टाइल, पोल्का डॉट ड्रेस में यूं पोज देती आईं नजर- देखें Photos
हिना खान (Hina Khan) की मालदीव की तस्वीरें हुईं वायरल
  • हिना खान का बीच पर दिखा ग्लैमरस अंदाज
  • पोल्का डॉट ड्रेस पहन दिये पोज
  • हिना खान की तस्वीरें हुईं वायरल
नई दिल्‍ली:

टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. उनकी फोटो हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. ऐसा ही हाल हिना खान की मालदीव से जुड़ी तस्वीरों को लेकर भी देखने को मिल रहा है, जिसमें वह जबरदस्त अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं. हिना खान ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की हैं, जिसे अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. इसके साथ ही फैंस हिना खान की तारीफें करते हुए भी नहीं थक रहे हैं. 

हिना खान (Hina Khan) अपनी तस्वीरों में ग्लैमरस स्टाइल में दिखाई दे रही हैं. पोल्का डॉट पिंक ड्रेस और ब्लैक गॉगल्स में हिना खान का स्वैग भी कमाल का लग रहा है. हिना खान की इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. इससे पहले भी हिना खान ने अपनी मालदीव से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वह बीच पर पोज देती हुई नजर आ रही थीं. इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया यूजर भी फायर इमोजी और हार्ट शेप इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि हिना खान हाल ही में मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौटी हैं. 

बता दें कि हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. इन दिनों वह अपने स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. हिना खान के करियर की बात करें तो आखिरी बार वह बिग बॉस 14 में बतौर सूपर सीनियर नजर आई थीं. उन्होंने शो में गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एंट्री की थी. हिना खान ने बीते साल ही फिल्म 'हैक्ड' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था, साथ ही वह नागिन 5 में 'नागेश्वरी' की भूमिका में भी नजर आईं थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Beach Photos, Hina Khan Maldives Photos, Hina Khan Pose In Maldives, Hina Khan Pose In Polka Dot Dress In Maldives
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com