विज्ञापन

मास्टरशेफ इंडिया में ससुर के साथ पहुंची बहू, बोलीं- सेकंड क्लास में थी जब पिता को खो दिया

मास्टर शेफ इंडिया शुरू हो चुका है और इस साल में जोड़ियां नजर आने वाली हैं. शो में इस बार एक सास-बहू की जोड़ी आई है जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं.

मास्टरशेफ इंडिया में ससुर के साथ पहुंची बहू, बोलीं- सेकंड क्लास में थी जब पिता को खो दिया
सास-बहू की जोड़ी ने मास्टर शेफ में जीता दिल
नई दिल्ली:

मास्टर शेफ इंडिया शुरू हो चुका है और लोग इसके दीवाने हो रहे हैं. शो को शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है. इस बार का मास्टर शेफ खास है क्योंकि इस बार शो में जोड़ियां आने वाली हैं. शो की 12 जोड़ियां सिलेक्ट हो चुकी हैं और इस बार कुछ अनोखी जोड़ियां देखने को मिलने वाली हैं. जिसमें सास-बहू से लेकर भाई-बहन और पति-पत्नी की जोड़ी शामिल है. एक जोड़ी ससुर और बहू की है. इनके रिश्ते को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और इनकी कहानी ऐसी है कि ये आपका दिल जीत लेगी.

अनोखी है ससुर-बहू की जोड़ी

मास्टर शेफ इंडिया में ससुर और बहू की जोड़ी आई है जिसे देखकर हर कोई खुश हो रहा है. बहू ने शो में अपने अनोखे रिश्ते की कहानी बताई है. उन्होंने बताया कि साल 2023 में मेरी शादी हुई थी. जब नई-नई शादी हुई तो मैं पहली बार किचन में गई तो मैंने देखा पापाजी कुकिंग कर रहे हैं. मैंने अपने हसबैंड को बोला कि अर्पित आपके पापा तो किचन में रहते हैं कुकिंग करते हैं. तो उन्होंने कहा तुम भी जाओ उनके साथ कुकिंग करो और सीखो उनसे. मेरे फादर की बहुत जल्दी डेथ हो गई थी. मैं तब सेकंड क्लास में थी. उसके बाद मुझे जो पापा का प्यार मिला वो इन्हीं से मिला है.

फैंस ने किए कमेंट

मास्टर शेफ इंडिया के इस वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- पापा मिल गए बेटी को. वहीं दूसरे ने लिखा- वो बहुत अच्छे इंसान हैं. एक ने लिखा- क्या तड़का लगाया था. वहीं दूसरे ने लिखा- ये कितनी लकी हैं. बता दें ये ससुर और बहू की जोड़ी टॉप 12 में अपनी जगह बना चुकी हैं. अब देखना होगा शो में ये क्या तड़का लगाते नजर आएंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com