टीवी के लवबर्ड्स एक्टर कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. इसी बीच कुशाल ने अपने फैंस के साथ फोटो डंप शेयर करत तोहफा दिया, जिसमें एक्टर अपने दोस्तों और गर्लफ्रेंड शिवांगी जोशी के साथ पार्टी करते हुए नजर आए. खास बात यह है कि इन तस्वीरों और वीडियो में अक्सर फिल्म की एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी भी नजर आईं, जिन्हें डांस करते नहीं बल्कि गाने बजाते हुए देखा गया. इस वीडियो को देख फैंस भी रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाए हैं.
एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने कुशाल टंडन की तस्वीरों को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रिशेयर किया, जिसमें कपल को सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है. वहीं एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी भी इस तस्वीर का हिस्सा हैं और कुशाल के कंधे पर सिर रखकर वह पोज देती हुई दिख रही हैं.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी

अन्य तस्वीरों और वीडियो में एक्ट्रेस उदिता को गाने बजाते हुए और डीजेइंग करते हुए देखा जा सकता है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखने के बाद जहां कपल की फैंस तारीफें करते दिख रहे हैं तो वहीं उदिता गोस्वामी को इतने साल बाद देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं.
बता दें, फिल्ममेकर मोहित सुरी से शादी और बच्चों के बाद उदिता गोस्वामी भले ही फिल्मों को अलविदा कर दिया हो लेकिन वो एक कामयाब प्रोफेशनल डीजे के तौर पर पूरे देश में जानी जाती हैं. उनके शो बहुत शानदार जाते हैं और वो काफी अच्छी कमाई करती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं