विज्ञापन

दूरदर्शन की रामायण के लक्ष्मण के साथ जब सेट पर हो गया खेल, लंबी दाढ़ी और तेल चुपड़े बालों में नहीं पहचान पाया फैन

दूरदर्शन की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने हाल में हुई एक घटना के बारे में बताते हुए अपने पुराने दिनों का किस्सा शेयर किया और साथ ही जिंदगी की एक सीख दी.

दूरदर्शन की रामायण  के लक्ष्मण के साथ जब सेट पर हो गया खेल, लंबी दाढ़ी और तेल चुपड़े बालों में नहीं पहचान पाया फैन
दूरदर्शन के रामायण के लक्ष्मण ने सुनाया मजेदार किस्सा
Social Media
नई दिल्ली:

दूरदर्शन की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने रामायण का एक किस्सा पुरानी कहावत से जोड़कर बहुत अच्छे तरीके से समझाया है. अभिनेता ने सोमवार को इंस्टाग्राम के जरिए रामायण के दिनों के एक दिलचस्प किस्से को साझा किया. अभिनेता शेयर किए गए वीडियो में कहते हैं, "हाल ही में मेरी बिल्डिंग में एक व्यक्ति मुझसे मिलने आया. वह खुद को मेरा रिश्तेदार बताकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने उसे चेक किया और वह झूठा रिश्तेदार निकला. गार्ड ने उसे भगा दिया. इस घटना ने मुझे रामायण की शूटिंग के पुराने दिनों की याद दिला दी."

सुनील ने रामायण का किस्सा सुनाते हुए कहा, "रामायण की शूटिंग के दौरान एक बार हम पूरे दिन धूप में शूटिंग करके बहुत थक गए थे. हमारे चेहरे पर अच्छी-खासी टैनिंग हो रखी थी. उसके बाद दो-तीन दिन की छुट्टी थी. मैंने दाढ़ी नहीं बनाई थी और बालों में तेल लगा हुआ था. मैं स्टूडियो के मेन गेट के पास टहल रहा था. तभी एक व्यक्ति मेरे पास आया और बोला, मुझे सुनील लहरी साहब से मिलना है. मैंने पूछा, 'आप कौन हैं?' उसने जवाब दिया, 'मैं उनका भाई हूं और भोपाल से आया हूं.'

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 में निभाया संजय दत्त के जानी दुश्मन का किरदार, एक सीन से देशभर में मचाई खलबली

सुनील ने आगे मुस्कराते हुए कहा, "कमाल की बात थी, वह मुझे ही मिलने आया था लेकिन मुझे पहचान नहीं पाया और मेरा ही झूठा भाई बनकर आ गया था." सुनील लहरी ने इस किस्से के जरिए गहरी बात कही, "जब आपका समय अच्छा चल रहा होता है, तो अनजान लोग भी आपके रिश्तेदार बन जाते हैं लेकिन जब आपका समय ठीक नहीं होता, तो आपके अपने रिश्तेदार भी आपको अनजान समझने लगते हैं."

आखिर में उन्होंने कहा, "जय श्री राम." अभिनेता ने वीडियो शेयर कर लिखा, "हाल ही का एक मजेदार किस्सा, जिसने मुझे रामायण की शूटिंग के दिनों की याद दिला दी." मध्य प्रदेश के दमोह के रहने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने भले ही 'द नक्सलाइट' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, लेकिन रामानंद की रामायण से उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी.

यह भी पढ़ें: वांटेड सा एक्शन, चुलबुल पांडे सी दबंगई के साथ लौट रहे सलमान खान, नया लुक देख फैन्स बोले- 60 के भाई का 20 वाला स्वैग

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayan, Lakshman, Sunil Lahri, Sunil Lahri News, Sunil Lahri Shows
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com