विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2020

दिव्यांका त्रिपाठी ने 'सोच ना सके' सॉन्ग पर किया रोमांटिक डांस, खूबसूरत Video हुआ वायरल

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का यह थ्रोबैक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है- देखें Video

दिव्यांका त्रिपाठी ने  'सोच ना सके' सॉन्ग पर किया रोमांटिक डांस, खूबसूरत Video हुआ वायरल
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का अंदाज फैन्स को खूब पसंद आता है, लिहाजा उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं.  दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का एक थ्रोबैक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Video) स्टेज पर डांस परफॉर्म कर रही हैं. एक्ट्रेस को देखा जा सकता है कि वो 'सोच ना सके' (Soch Na Sake) सॉन्ग पर रोमांटिक डांस कर रही हैं.

'मनाली ट्रांस' सॉन्ग पर झूमते नजर आए Neha Kakkar और यो यो हनी सिंह, Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का साथ करण पटेल (Karan Patel) बखूबी निभा रहे हैं. वीडियो को यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है. वैसे भी दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल को लोग रमन और इशिता के नाम से जानते हैं और इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं. बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने टेलीविजन की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. बनूं मैं तेरी दुल्हन से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली दिव्यांका कई सीरियल्स में जबरदस्त किरदार निभाती दिखाई दीं. आखिरी बार एक्ट्रेस ये है मोहब्बतें में दिखाई दी थीं, जिसमें उनकी जोड़ी को करण पटेल के साथ काफी पसंद भी किया गया था.

रिया चक्रवर्ती के पिता ने बेटे की गिरफ्तारी पर कहा, 'बधाई हो इंडिया', तो स्वरा भास्कर बोलीं- हमें खुद पर शर्म...

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवक दहिया (Vivek Dahiya) ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था. 16 जनवरी 2016 को दिव्यांका और विवेक ने आपस में सगाई कर ली थी।.दोनों ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी की थी. 2017 में स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए' में उन दोनों ने भाग लिया और शो के विजयता बने थे.  इसी शो के दौरान दिव्यांका और विवेक ने खुलासा किया था की उन दोनों के रिश्ते की शुरुआत उनके 2 फैंस की बदौलत हुई थी. बता दें कि दोनों के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divyanka Tripathi, Divyanka Tripathi Dance, Divyanka Tripathi Dance Video, Divyanka Tripathi Romantic Dance, Divyanka Tripathi And Karan Patel, Divyanka Tripathi Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com