विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2022

दीपिका कक्कड़ ने जन्मदिन पर पति शोएब को दिया खास गिफ्ट, पति का आया ये रिएक्शन

दीपिका कक्कड़ ने अपने पति और एक्टर शोएब इब्राहिम का जन्मदिन बेहद खास बना दिया. एक्ट्रेस ने पति के लिए ना सिर्फ केक बनाया बल्कि उनके लिए जूते खरीदे. इन जूतों की कीमत 77 हजार रूपए है. शोएब सोमवार को 35 साल के हो गए.

दीपिका कक्कड़ ने जन्मदिन पर पति शोएब को दिया खास गिफ्ट, पति का आया ये रिएक्शन
दीपिका कक्कड़ ने जन्मदिन पर शोएब को दिया खास गिफ्ट
नई दिल्ली:

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने अपने पति और एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) का जन्मदिन बेहद खास बना दिया. एक्ट्रेस ने पति के लिए ना सिर्फ केक बनाया बल्कि उनके लिए जूते खरीदे. इन जूतों की कीमत 77 हजार रूपए है. शोएब सोमवार को 35 साल के हो गए. उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. वीडियो में उनके फैन्स ने उन्हें अपना बर्थडे केक काटते और बर्थडे गिफ्ट्स खोलते हुए देखा. शोएब की मां ने जहां उन्हें कपड़े दिए, वहीं उनके पिता ने उनके बेटे के लिए एक नोट लिखा. जैसे ही टीवी अभिनेता ने नोट पढ़ा, उनके पिता भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए. नोट पढ़ने के बाद शोएब ने इसे 'बेस्ट बर्थडे गिफ्ट' बताया.

बाद में उन्होंने अपनी पत्नी दीपिका द्वारा दिए गए गिफ्ट बॉक्स को खोला. यह गुच्ची के स्नीकर्स की एक जोड़ी थी, जिसकी कीमत लगभग 77 हजार रुपये है. जूते पाकर शोएब काफी खुश नजर आ रहे थे. वीडियो में दीपिका ने उन्हें बताया कि उन्होंने उनके लिए Balenciaga के जूते खरीदने की कोशिश की, लेकिन उसे भारत में ब्रांड का स्टोर नहीं मिला. इसलिए गुच्ची के जूते चुने. शोएब ने दीपिका से वादा किया कि वह उनके जन्मदिन पर जूते पहनेंगे.

शोएब ने दीपिका को उनके दिन को खास बनाने के लिए धन्यवाद दिया. दीपिका के साथ प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर शोएब ने लिखा, “मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आई लव यू डीपी. हर चीज के लिए धन्यवाद. मुझे प्यार करने के लिए धन्यवाद .”

शोएब की बहन सबा ने अपनी बर्थडे पार्टी से अपने भाई के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया, “आपको जन्मदिन मुबारक हो भाई. बस यही दुआ है के आप हमेशा खुश रहो.. और ऐसे ही सबके लिए प्यार बांटते रहो. शोएब और दीपिका ने 22 फरवरी 2018 को शादी की थी. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dipika Kakar, Dipika Kakar And Shoaib Ibrahim, Dipika Kakar And Shoaib Ibrahim Song, Dipika Kakar Bigg Boss 12, Dipika Kakar Bigg Boss Winner, Dipika Kakar Biography, Dipika Kakar Convert To Islam, Dipika Kakar Faiza, Dipika Kakar Family, Shoaib Ibrahim, Dipika Kakar And Shoaib Ibrahim Photo, Shoaib Ibrahim Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com