विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2020

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के साथ नजर आईं 'रामायण' की 'सीता', Photo शेयर कर बोलीं- एक महान व्यक्ति, जिनसे...

दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के साथ नजर आ रही हैं.

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के साथ नजर आईं 'रामायण' की 'सीता', Photo शेयर कर बोलीं- एक महान व्यक्ति, जिनसे...
दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) के साथ नजर आए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी
  • पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के साथ नजर आईं दीपिका चिखलिया
  • एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
  • एक्ट्रेस ने लिखा कि वह महान व्यक्ति, जिनसे...
नई दिल्ली:

'रामायण' (Ramayan) में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. लॉकडाउन के बावजूद वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के साथ नजर आ रही हैं. इस फोटो के जरिए उन्होंने अपनी पुरानी यादें ताजा कीं और बताया कि यह वह समय था, जब उन्हें पहली बार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने का मौका मिला था. 

दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, साथ ही लोग इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. इस फोटो को पोस्ट करते हुए दीपिका चिखलिया ने लिखा, "यादें, एक महान व्यक्ति, जिनसे मिलने का मुझे मौका मिला." बता दें कि इससे पहले दीपिका चिखलिया ने अपने और भी कई तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वह पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के साथ नजर आई थीं. इसके अलावा अपनी एक तस्वीर में एक्ट्रेस अरविंद त्रिवेदी के साथ संसद में प्रवेश करती हुई भी दिखाई दे रही थीं. 

बता दें कि 'रामायण' की 'सीता' यानी दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने 90's की शुरुआत में अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत की थी. उन्होंने साल 1991 में भारतीय जनता पार्टी के नेता के तौर पर बड़ौदा से जीत हासिल की थी. इससे इतर दीपिका चिखलिया आखिरी बार आयुष्मान खुराना की बाला में यामि गौतम की मम्मी का किरदार निभाती नजर आई हैं. इससे इतर दीपिका चिखलिया ने बताया था कि वह बॉलीवुड वर्जन की रामायण में राम के तौर पर ऋतिक रोशन, सीता के तौर पर आलिया भट्ट और लक्ष्मण के तौर पर वरुण धवन को देखना पसंद करेंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dipika Chikhlia, Atal Bihari Vajpayee, Dipika Chikhlia Photo, Atal Bihari Vajpayee Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com