टीवी सीरियल 'दिया और बाती हम' की मशहूर अभिनेत्री दीपिका सिंह (Deepika Singh) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. दीपिका सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो भी अकसर शेयर करती रहती हैं. दीपिका सिंह ने 'दिया और बाती हम' सीरियल से इंडस्ट्री में कदम रखा था. इस सीरियल ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था. वहीं अब वो सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो से सुर्खियों में बनी हुई हैं. हालही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपने डांसिंग का सीक्रेट फैन्स के साथ शेयर किया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में देख जा सकता है कि, दीपिका काफी टफ वर्कआउट कर रही हैं. उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है 'मेरी बेहतर डांसिंग रीलों का राज. मेडिसिन बॉल एब्स वर्कआउट. प्रत्येक अभ्यास के कम से कम 50 दोहराव करें. मेडिसिन बॉल का उपयोग कोर स्ट्रेंथ बनाने के लिए किया जाता है, जिसका अर्थ है आपके पेट और पीठ में मांसपेशियों का निर्माण. यह उचित संरेखण के माध्यम से संतुलन, मुद्रा और समग्र कल्याण में मदद करता है'. उनके इस वीडियो को फैन्स द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है.
दीपिका सिंह (Deepika Singh) का 'दिया और बाती हम' सीरियल से पॉपुलेरिटी का ग्राफ बढ़ा. जिसके बाद उन्होंने 2 मई साल 2014 को इस सीरियल के डायरेक्टर से शादी कर ली. दीपिका का एक बेटा भी है. एक्ट्रेस का स्क्रीन से एक लंबा ब्रेक लेने के बाद अब वे जल्द ही अपने पति द्वारा निर्देशित 'कमा के खाले' फिल्म में नजर आएंगी. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं