विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2021

Deepika Singh ने गुलाबी लहंगा पहन ‘एक लड़की को देखा’ पर किया खूबसूरत Dance, फैन्स बोले- ये अच्छा था...देखें Video

दीया और बाती हम फेम दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने एक बार फिर से अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.

Deepika Singh ने गुलाबी लहंगा पहन ‘एक लड़की को देखा’ पर किया खूबसूरत Dance, फैन्स बोले- ये अच्छा था...देखें Video
दीपिका सिंह (Deepika Singh) का डांस वीडियो वायरल
  • दीपिका सिंह का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • गुलाबी लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत
  • फैन्स को पसंद आ रहा एक्ट्रेस का ये वीडियो
नई दिल्ली:

दीपिका सिंह (Deepika Singh), जो कि टीवी की दुनिया की एक मशहूर अभिनेत्री हैं और टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' में संध्या बींदणी का किरदार निभाकर बेहद लोकप्रिय हो गई हैं, सोशल मीडिया में काफी सक्रिय नजर आती हैं. यह बात जरूर है कि शादी हो जाने के बाद वे शोबीज से अलग हो गई हैं, लेकिन सोशल मीडिया में वे हमेशा मौजूद नजर आती हैं. लगभग दो हफ्ते पहले दीपिका सिंह (Deepika Singh Video) ने 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाने पर साड़ी पहने हुए डांस करता हुआ अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम से शेयर किया था. एक बार फिर से इसी गाने पर उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है, जो उनके फैंस को बहुत पसंद आया है.

दीपिका सिंह (Deepika Singh Dance) ने जो वीडियो पोस्ट किया है, इसमें वे पिंक कलर का लहंगा पहन कर बहुत ही खूबसूरती से डांस करती हुईं नजर आ रही हैं. उनका हरियाली से भरा बैकग्राउंड भी खूब जंच रहा है. दीपिका सिंह (Deepika Singh Dance Video) इस दौरान बहुत खुश भी नजर आ रही हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, ‘क्योंकि रेडी है..मस्ती तो करनी है'. दीपिका द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 34 हजार 500 से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. उनके फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें बहुत ही खूबसूरत और लाजवाब बता रहे हैं.

वैसे, कई बार दीपिका सिंह (Deepika Singh) सोशल मीडिया में अपने डांस वीडियो की वजह से ट्रोल भी हो चुकी हैं. दीपिका ने कुछ दिनों पहले भी अपना एक डांस वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद कई फैंस ने उनसे कहा था कि वे उनके एक्टिंग के बड़े फैन हैं, लेकिन डांस के बिल्कुल भी नहीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Video, Deepika Singh Dance, Deepika Singh Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com