विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2021

दीपिका सिंह ने कृति सेनन के सॉन्ग 'बांसुरी' पर झूमकर किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर 'बांसुरी' सॉन्ग पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है.

दीपिका सिंह ने कृति सेनन के सॉन्ग 'बांसुरी' पर झूमकर किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
दीपिका सिंह का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

टीवी सीरियल 'दिया और बाती हम' से पहचान बनाने वाली अभनेत्री दीपिका सिंह (Deepika Singh) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. दीपिका ने 'दिया और बाती हम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस सीरियल से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी. इसी के साथ आए दिन वो सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो शेयर करती नजर आती हैं. फैन्स को भी उनके ये वीडियो खूब पसंद आते हैं. इसी क्रम में उन्होंने अपना एक और वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अभिनेत्री कृति सेनन के सॉन्ग 'बांसुरी' पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं.

दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'क्योंकि मेरे परिवार ने कहा .. तू नचके दिखा दे जट्टनी'. वहीं इस वीडियो में उनके लुक की बात करें तो उन्होंने ऑरेंज कलर का सूट पहना हुआ है. दीपिका का ये वीडियो उनके फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और वो जमकर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'बहुत शानदार', तो किसी ने लिखा है 'जबरदस्त डांस दीपिका जी'.

बता दें, दीपिका सिंह (Deepika Singh) का 'दिया और बाती हम' सीरियल से पॉपुलेरिटी का ग्राफ बढ़ा. जिसके बाद उन्होंने 2 मई साल 2014 को इस सीरियल के डायरेक्टर से शादी कर ली. दीपिका का एक बेटा भी है. एक्ट्रेस का स्क्रीन से एक लंबा ब्रेक लेने के बाद अब वे जल्द ही अपने पति द्वारा निर्देशित 'कमा के खाले' फिल्म में नजर आएंगी. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Video, Deepika Singh Dance, Deepika Singh Dance Video, Deepika Singh Instagram, Kriti Sanon, Bansuri Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com