विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2021

Deepika Singh ने पिंक कलर का लहंगा पहन गार्डन में यूं किया डांस, शेयर किया Video

दीपिका सिंह (Deepika Singh) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस पिंक कलर का लहंगा पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं.

Deepika Singh ने पिंक कलर का लहंगा पहन गार्डन में यूं किया डांस, शेयर किया Video
दीपिका सिंह (Deepika Singh) का वीडियो हुआ वायरल
  • दीपिका सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • लहंगा गाने पर किया जबरदस्त डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

सीरियल 'दीया और बाती हम (Diya Aur Baati Hum)' की एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता ही है, साथ ही वह अपने डांस से भी अकसर धमाल मचाती हैं. दीपिका सिंह (Deepika Singh Video) अपने डांस वीडियो फैन्स के साथ साझा करती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस पिंक और ऑरेंज कलर का लहंगा पहनकर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. 


एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) इस वीडियो में 'लहंगा (Lehenga Song)' गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. दीपिका इस वीडियो में काफी खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने अपने बालों में गजरा भी लगाया हुआ है, जो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है. 


दीपिका सिंह (Deepika Singh) के करियर की बात करें तो वह 2011 से 2016 तक 'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार निभाया था. 2018 में वे वेब सीरीज 'द रियल सोलमेट' में नजर आईं. वह कलर्स टीवी के शो 'कवच...महाशिवरात्रि' में भी काम कर चुकी हैं. दीपिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है. इन दिनों वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Dance, Deepika Singh Video, Deepika Singh Dance On Lehenga Song, Deepika Singh Instagram, Deepika Singh Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com