विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2020

Bigg Boss के सेट से 'छपाक' का प्रमोशन किए बिना ही वापस लौटीं दीपिका पादुकोण, जानिए वजह...

सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस (Bigg boss) के सेट से बिना अपनी फिल्म 'छपाक (Chhapaak)' का प्रमोशन किए ही वापस लौटीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), जानिए क्या है वजह...

Bigg Boss के सेट से 'छपाक' का प्रमोशन किए बिना ही वापस लौटीं दीपिका पादुकोण, जानिए वजह...
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बिग बॉस (Bigg Boss) के सेट से लौटीं वापस
  • बिग बॉस को लेकर आई बड़ी खबर
  • शो से सेट दीपिका पादुकोण लौटीं वापस
  • जानिए क्या है वजह
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी अपकमिंग फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगी हैं. एसिड अटैक सरवाइवर की कहानी पर आधारित फिल्म 'छपाक (Chhapaak)' 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है. अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एक्ट्रेस टेलीविजन के फेमस रियलिटी शो में पहुंच रही हैं. हाल ही में दीपिका पादुकोण 'डांस प्लस' और 'इंडियन आइडल' जैसे मशहूर रियलिटी शो पर पहुंची थीं, हालांकि अब खबरें आ रही हैं, बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण कलर्स टीवी के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) के सेट पर सलमान खान (Salman Khan) के साथ 'वीकेंड का वॉर' सूट करने पहुंची थीं, हालांकि एक्ट्रेस बिना अपनी फिल्म 'छपाक (Chhapaak Promotion)' का प्रमोशन किए ही बिग बॉस के सेट से वापस लौट आईं.

Good Newwz Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' का वीकेंड पर छाया जादू, कमा डाले इतने करोड़


दरअसल, बिग बॉस (Bigg Boss 13) के फैन पेज 'द खबरी' ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है. फैन पेज ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, "दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 'वीकेंड का वॉर' बिना शूट किए ही वापस लौट गईं, क्योंकि 'वीकेंड का वॉर' की शूटिंग देर से शुरू हुई थीं और दीपिका को प्रीमियर में जाना था." 

सारा अली खान की तस्वीरों ने बटोरी सुर्खियां, समुद्र किनारे दिखा एक्ट्रेस का जबरदस्त अंदाज...देखें Pics

बता दें कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है. ऐसे में फिल्म की रिलीज में ज्यादा वक्त नहीं बचा है. इस मूवी में एक्ट्रेस एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका अदा करेंगी. फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. इससे अलग दीपिका पादुकोण जल्द ही 83 में भी दिखाई देंगी. 83 में एक्ट्रेस अपने पति रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Salman Khan, Bigg Boss, Bigg Boss 13, Bigg Boss Update, Deepika Padukone Left Bigg Boss Set Before Shooting, Bigg Boss 13 Salman Khan, Deepika Padukone Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com