विज्ञापन
This Article is From May 12, 2020

क्राइम पैट्रोल अभिनेता शफीक अंसारी का 52 वर्ष की उम्र में निधन, कैंसर से जूझ रहे थे एक्टर

क्राइम पैट्रोल (Crime Patrol) में पुलिस की भूमिका अदा करने वाले एक्टर और स्क्रीन राइटर शफीक अंसारी (Shafique Ansari) का 52 वर्ष की उम्र में ही निधन हो गया.

Also Read in
क्राइम पैट्रोल अभिनेता शफीक अंसारी का 52 वर्ष की उम्र में निधन, कैंसर से जूझ रहे थे एक्टर
शफीक अंसारी का (Shafique Ansari) 52 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
  • शफीक अंसारी का 52 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
  • कैंसर से जूझ रहे थे एक्टर
  • बीते रविवार को शफीक अंसारी ने कहा दुुुनिया को अलविदा
नई दिल्ली:

क्राइम पैट्रोल (Crime Patrol) में पुलिस की भूमिका अदा करने वाले एक्टर और स्क्रीन राइटर शफीक अंसारी (Shafique Ansari) का 52 वर्ष की उम्र में ही निधन हो गया. एक्टर काफी दिनों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे और बीते रविवार सुबह उन्होंने आखिरी सांसें लीं. बीते 10 मई को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. यूं तो एक्टर ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है, लेकिन उन्हें क्राइम पैट्रोल के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता था. वहीं, शफीक अंसारी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि एक्टर को पेट का कैंसर था और वह कई सालों से इस बीमारी से जूझ रहे थे. इसके साथ ही 6 महीने पहले उनके फेफड़ों में भी इंफेक्शन हो गया था. 

शफीक अंसारी (Shafique Ansari) से जुड़े सूत्र ने टेली चक्कर को दिये इंटरव्यू में बताया, "शफीक अंसारी कई सालों से पेट के कैंसर से जंग लड़ रहे थे और आज वह इस बीमारी से हार गए." मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय से शफीक अंसारी को ऑक्सीजन पंप के सहारे सांस लेने की जरूरत पड़ती थी. लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण बीते रविवार एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. बता दें कि शफीक अंसारी सिने और टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन का भी हिस्सा रह चुके हैं. उनके निधन पर सिंटा ने भी एक्टर को श्रद्धांजलि दी.

शफीक अंसारी (Shafique Ansari) ने अपने करियर की शुरुआत 1974 से की थी और वह हिंदी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं. अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म बागबान में एक्टर ने असिस्टेंट डायरेक्टर और राइटर के तौर पर काम किया था. वह कई फिल्म्स और टीवी शो में बतौर सपोर्टिंग एक्टर भी काम कर चुके हैं. अपने करियर के दौरान शफीक अंसारी ने धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, गोविंदा, माधुरी दीक्षित, दिलीप कुमार और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारों के साथ काम किया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shafique Ansari, Shafique Ansari Death, Shafique Ansari Passed Away, Shafique Ansari Dies At 52
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com