- सुनील ग्रोवर ने पूरा किया बॉटल कैप चैलेंज
- सुनील ग्रोवर का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
- सुनील ग्रोवर का वीडियो देख हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट
कॉमेडी के दिग्गज और एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) अपने अलग-अंदाज और लहजे से हर बार धमाल मचाते हैं. उनका फोटो हो या वीडियो, दोनो ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. हाल ही में सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के एक वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस वीडियो में सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) 'बॉटल कैप चैलेंज' (Bottle Cap Challenge) को पूरा करते दिखाई दे रहे हैं. खास यह है कि उनका वीडियो देखकर कोई भी हंस-हंसकर लोटपोट हो सकता है, क्योंकि सुनील ग्रोवर ने वीडियो में 'बॉटल कैप चैलेंज' को सबसे अलग और सबसे आसान अंदाज में पूरा किया है. इस तरह से इस चैलेंज को शायद ही किसी ने पूरा किया होगा.
ऋषि कपूर से मिलने साथ पहुंचे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, Photo सोशल मीडिया पर वायरल
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
वैसे तो सोशल मीडिया पर छाए 'बॉटल कैप चैलेंज (Bottle Cap Challenge)' को राउंड किक से पूरा करना पड़ता है, जिसमें बोतल बिल्कुल भी नहीं गिरनी चाहिए. लेकिन एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने इस चैलेंज को हाथ से ही पूरा किया. सुनील ग्रोवर के इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में नजर आ रहा है कि वह बोतल का ढक्कन हाथ से ही खोल देते हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा 'मुझसे तो हाथ से ही खुल गया.' सुनील ग्रोवर के इस वीडियो को देखकर एक फैन ने उन्हें लेजंड भी बताया है.
ऋतिक रोशन के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज, जानें क्या है मामला
सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने न केवल कपिल शर्मा के शो में खूब सराहना बटोरी है, बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से भी लोगों के दिलों में जगह बनाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील ग्रोवर जल्द ही सोनी टीवी पर आने वाले 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ सकते हैं. वहीं फिल्मी करियर की बात करें तो सुनील ग्रोवर हाल ही में फिल्म 'भारत' में विलायती का किरदार निभाते नजर आए थे. इसके अलावा सुनील ग्रोवर टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' और अक्षय कुमार की टगब्बर इज बैकट में भी नजर आ चुके हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं