विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2021

चिंकी मिंकी को सलाद खाता देख भड़कीं उनकी मम्मी, फिर यूं ठूस-ठूसकर खिलाई रोटी- देखें Video

चिंकी मिंकी (Chinki Minki) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी मम्मी उन्हें ठूस-ठूसकर रोटी खिलाती हुई दिखाई दे रही हैं.

चिंकी मिंकी को सलाद खाता देख भड़कीं उनकी मम्मी, फिर यूं ठूस-ठूसकर खिलाई रोटी- देखें Video
चिंकी मिंकी (Chinki Minki) को मम्मी ने ठूस-ठूसकर खिलाई रोटी
  • चिंकी मिंकी को सलाद खाता देख भड़कीं उनकी मम्मी
  • फिर ठूस-ठूसकर बेटियों को रोटी खिलाती आईं नजर
  • चिंकी मिंकी का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्‍ली:

'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) की चिंकी मिंकी (Chinki Minki) ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. चिंकी मिंकी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस को लेकर भी खूब सुर्खियों में थीं. वह अकसर फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी मम्मी उन्हें ठूस-ठूसकर रोटी खिलाती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को चिंकी मिंकी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे देख फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. 

वीडियो में नजर आ रहा है कि चिंकी मिंकी (Chinki Minki) मजे से सलाद खा रही होती हैं. वह अपनी मम्मी से कहती हैं कि यह बहुत ही हेल्दी खाना होता है. तभी उनकी मम्मी की एंट्री वहां होती है. जो हाथ में खाने की प्लेट लेकर आती हैं और कहती हैं, "ये हेल्दी खाना होता है, गाल देखो मेरी बेटी के." तभी मम्मी चिंकी मिंकी को रोटी खिलाना शुरू कर देती हैं और कहती हैं, "ये होता है असली हेल्दी खाना..." चिंकी मिंकी के इस वीडियो में मम्मी खुद दोनों बहनों में से ही कोई एक बनीं. अपने इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "भारतीय मम्मियां कुछ इसी तरह से होती हैं. कौन-कौन इस बात को मानता है."

 बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब चिंकी मिंकी (Chinki Minki) यानी सुरभि समृद्धि (Surabhi Samriddhi) ने इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो. इससे पहले वह अपने डांस वीडियो को लेकर भी खूब चर्चा में रह चुकी हैं. चिंकी मिंकी के करियर की बात करें तो वह इन दिनों सब टीवी पर आने वाले शो हीरो में नजर आ रही हैं, जिसमें वह 'स्वीटी' और 'मीठी' का किरदार निभा रही हैं. बता दें कि चिंकी और मिंकी ने 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए खूब लोकप्रियता हासिल की थी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinki Minki, Chinki Minki Video, Chinki Minki Funny Video, Chinki Minki Mother Feed Them Roti, Chinki Minki Mummy Got Angry After Seeing Salad Plate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com