विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2021

चिंकी-मिंकी ने ‘यार मेरा बेवफाइयां करदा है’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, फैन्स बोले- आग लगा दी...देखें Video

चिंकी-मिंकी का एक लेटेस्ट डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों बहनें मनिंदर बुट्टर के गाने ‘यार मेरा बेवफाइयां करदा है’ पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

चिंकी-मिंकी ने ‘यार मेरा बेवफाइयां करदा है’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, फैन्स बोले- आग लगा दी...देखें Video
चिंकी-मिंकी का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • चिंकी-मिंकी का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • मनिंदर बुट्टर के गाने पर किया डांस
  • कपिल शर्मा के शो से फेमस हुई थीं चिंकी-मिंकी
नई दिल्ली:

कपिल के शो से फेमस हुईं चिंकी-मिंकी के वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाते हैं. जुड़वा बहनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है और अक्सर अपने पोस्ट साझा करते हुए देखी जाती हैं. बहुत ही कम समय में चिंकी-मिंकी उर्फ सुरभि-समृद्धि के इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से भी ज्यादा चाहने वाले हो गए हैं. चिंकी-मिंकी का एक लेटेस्ट डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों बहनें मनिंदर बुट्टर के गाने ‘यार मेरा बेवफाइयां करदा है' पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

चिंकी-मिंकी ने अपने इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि, ‘इस गाने से प्यार हो गया है'. वहीं, फैन्स भी उनके इस वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने चिंकी-मिंकी की तारीफ करते हुए लिखा है, ‘जुड़वा बहनों ने आग लगा दी'. तो वहीं एक और यूजर लिखते हैं, ‘ये गाना तो हमें भी बहुत पसंद है...वैसे आप दोनों ने डांस बहुत कमाल का किया है'. चिंकी-मिंकी के इस डांस वीडियो को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.

इससे पहले भी सुरभि-समृद्धि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें दोनों ‘पिंड खाली लगदा' गाने पर शानदार डांस करती हुई देखी गई थीं. गौरतलब है कि जुड़वा बहनें पहली बार कपिल शर्मा के शो में नजर आई थीं और तभी से लोगों की फेवरेट बन गई थीं. शो से पॉपुलर हुईं चिंकी-मिंकी पर आज लोग खूब प्यार लुटाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinki Minki, Chinki Minki Dance, Chinki Minki Dance Video, The Kapil Sharma Show, Surabhi Samriddhi, Chinki Minki Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com