विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2018

राइजिंग स्टार के सेट पर ऐसा क्या हुआ कि फूट-फूट कर रोने लगी ये एक्ट्रेस, देखें VIDEO

कलर्स पर आने वाला रिएलिटी शो 'राइजिंग स्टार' पर इन दिनों इलिमिनेशन एपिसोड शूट किये जा रहे हैं.

राइजिंग स्टार के सेट पर ऐसा क्या हुआ कि फूट-फूट कर रोने लगी ये एक्ट्रेस, देखें VIDEO
बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर
  • सेट पर रोने लगीं मोनाली
  • रवि दुबे ने दिया साथ
  • राइजिंग स्टार की जज हैं मोनाली
नई दिल्ली: कलर्स पर आने वाला रिएलिटी शो 'राइजिंग स्टार' पर इन दिनों इलिमिनेशन एपिसोड शूट किये जा रहे हैं. इस सिंगिंग कॉम्पटीशन शो में दिलजीत दोसांझ, शंकर महादेवन और मोनाली ठाकुर जज की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं. वहीं होस्टिंग के तौर पर रवि दुबे सेट पर काफी मस्ती मजाक करते हुए नजर आते हैं. इंडियन सिंगर व एक्ट्रेस मोनाली ठाकुर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह काफी फूट-फूट कर रोती हुईं दिखाई दें रही हैं, इस वीडियो में उनके साथ होस्ट रवि दुबे भी दिखे. हालांकि उनके रोने की वजह कंटेस्टेंट के इलिमिनेशन होना बता रहीं हैं.

'एमटीवी रोडीज राइजिंग' जीतकर श्वेता मेहता ने पूरी की नेहा धूपिया की यह ख्वाहिश...

वीडियो को इंस्टाग्राम पर डालने के बाद उन्होंने यह लिखा कि 'सेट पर बुखार आ गया, इसलिए आंखों में पानी भी आ गया, लेकिन बुखार भी मेरी पागलपंती और टाइम पास को नहीं रोक सकता...' मोनाली ने आगे यह भी लिखा कि 'फिलहाल एक चीज तो सच है, मुझे तब अच्छा नहीं लगता जब कोई सिंगर शो से इलिमिनेट हो जाता है.' मोनाली ने इस वीडियो में रवि दुबे के शामिल होने को लेकर भी धन्यवाद दिया और कहा, 'रवि दुबे मुझे इस नौटंकी में सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद... और फ्रेम में तुम्हारा सिर कटने के लिए सॉरी...'

देखें वीडियो-
 

A post shared by Monali Thakur (@monalithakur03) on


बता दें कि मोनाली ठाकुर ने बॉलीवुड में 'मोह-मोह के धागे', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसे कई शानदार गाने गाये हैं. मोनाली पहली बार इंडियन आइडल सीजन 2 के सेट पर दिखी थीं. उन्हें 'मोह-मोह के धागे' के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड और फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monali Thakur, Rising Star Season 2, Rising Star, Bollywood Singer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com