रुबीना दिलैक अक्सर अभिनव शुक्ला के साथ अपने रिश्ते के बारे में बातें शेयर करती हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं. कुछ साल पहले जब वे बिग बॉस 14 के घर में दाखिल हुए थे तब दोनों की शुरुआत मुश्किलों भरी रही थी. उन्होंने एक बार यह भी खुलासा किया था कि कैसे वे दोनों टीवी रियलिटी शो साइन करने से पहले तलाक के बारे में सोच रहे थे. फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और रुबीना शो की विजेता बनकर उभरीं. बिग बॉस से बाहर आने के बाद रुबीना ने बताया था कि बिग बॉस के घर के अंदर रहने से उनके रिश्ते की कमजोरी सामने आई.
रुबीना ने क्या कहा ?
2021 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में रुबीना ने कहा, “शो में हमने जिस तरह की चुनौतियों का सामना किया उसने हमारे रिश्ते को और मजबूत बनाया है. बाहरी दुनिया में आपके पास ऑप्शन होते हैं और आप बच सकते हैं लेकिन जब आप घर में बंद होते हैं तो आपके पास लड़ने या भागने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं होता. हमने चुनौतियों का डटकर सामना करने और खुद के लिए जीतने का फैसला किया और बदले में इसने हमें हमारे रिश्ते और हमारे बॉन्ड को और मजबूत बनाया.” उन्होंने आगे कहा, "इस तरह के शो में अपने लाइफ पार्टनर के साथ होना निश्चित रूप से आपको इमोश्नली सपोर्ट करता है लेकिन ईमानदारी से कहें तो अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक प्लैटफॉर्म पर उजागर करना अंडे के छिलके पर चलने जैसा है. चीजों को बैलेंस करना एक मेंटल और इमोश्नल चुनौती था. इसे केवल कपल ही समझ सकते हैं."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कब हुई थी शादी ?
रुबीना और अभिनव ने जून 2018 में शिमला में शादी की. इस कपल ने सितंबर 2023 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. 27 दिसंबर, 2023 को अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए घर पर जश्न की कुछ तस्वीरों के साथ कपल ने समान इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "यह बताते हुए बहुत एक्साइटेड और बेहद खुश हूं कि हमारी बेटियां जीवा और ईधा आज एक महीने की हो गई हैं. यूनिवर्स ने हमें गुरुपर्व के शुभ दिन पर आशीर्वाद दिया! हमारी एंजेल्स के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजें."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं