विज्ञापन

Bigg Boss 20: ग्रैंड प्रीमियर से पहले वायरल हुई Bigg Boss 20 हाउस की पहली झलक, देखें इस बार क्या होगा सबसे बड़ा ट्विस्ट

Bigg Boss 20 के ग्रैंड प्रीमियर से पहले शो के घर की पहली झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार हाउस जंगल थीम पर आधारित हो सकता है.

Bigg Boss 20: ग्रैंड प्रीमियर से पहले वायरल हुई Bigg Boss 20 हाउस की पहली झलक, देखें इस बार क्या होगा सबसे बड़ा ट्विस्ट
Bigg Boss 20 HouseFirst glimpse Leak
Socal Media X

Bigg Boss 20 House Leak: 'बिग बॉस 20' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दर्शक जानना चाहते हैं कि इस बार शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं और घर की थीम कैसी होगी. हर सीजन की तरह इस बार भी बीबी हाउस को खास अंदाज में डिजाइन किया गया है, जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इसी बीच 'बिग बॉस 20' के घर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.सोशल मीडिया पर बीबी हाउस की कुछ तस्वीरे वायरल हो रही है, जिसके सामने आने पर तहलका मचा दिया है और फैंस नए घर की झलक देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

बीबी हाउस की पहली झलक हुई वायरल

दरअसल ,'बिग बॉस 20 की शुरूआत  6 सिंतबर से कलर्स पर शुरू हो रही है. ऐसे दर्शक इसकी हर अपडेट पर पैनी नजर बनाए हुई है. इसी को लेकर एक्स पर Digital News Hub नामक एक अकाउंट ने बिग बॉस 20 को लेकर जानकारी शेयर की है जिसमें बताया है कि इस बार बीबी हाउस के घर का लुक कैसा होने वाला है, हालांकि अभी रियलटी शो के मेकर्स एंडमोल ने इसके लुक को अपने किसी भी प्लैटफार्म पर रिवील नहीं किया है.

बिग बॉस 15 जैसा हुआ बिग बॉस हाउस का लुक

Digital News Hub की जानकारी के अनुसार, इस साल का बिग बॉस हाउस कुछ-कुछ बिग बॉस 15 जैसा होने वाला है, जिसमें जंगल-थीम वाला सेटअप होगा, लेकिन कुछ बदलाव के साथ . जिसके अंदर किचन नहीं होने की बात सामने आई है, बल्कि "BB फ़ूड ट्रक" नाम के एक ट्रक में किचन का सेटअप होगा.

मीडिया के लिए हाउस टूर की डेट तय

वहीं इसी प्लेटफार्म ने एक और जानकारी शेयर यह भी बताया है कि मीडिया के लिए हाउस टूर 1 और 2 सितंबर यानी सोमवार और मंगलवार को तय किया गया है, जिसके बाद  3 और 4 सितंबर को ग्रैंड प्रीमियर और कंटेस्टेंट्स की एंट्री की शूटिंग होगी.इसके बागद 6 सितंबर  को घर में कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी, जिनके नामों का अभी तक मेकर्स ने कोई खुलासा नहीं किया है. वहीं रियलटी शो का  ग्रैंड प्रीमियर रविवार यानी 5 सिंतबर को किया जाएगा. जिसके खत्म होने के बाद से इसकी Jio Hotstar पर लाइव फ़ीड शुरू हो जाएगी

6 सिंतबर को होगा ग्रैड प्रीमियर

बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर अगले महीने 6 सितंबर को होगा। इस बार भी यह OTT फर्स्‍ट की तर्ज पर आ सकता है। यानी JioHotstar पर हर दिन एपिसोड पहले स्‍ट्रीम होगा, जब‍कि उसके बाद इसे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। खास बात यह भी है क‍ि इस बार 'ब‍िग बॉस' का नया सीजन एकसाथ सभी छह भाषाओं में शुरू होगा,

आपके लिए और भी

 पोल्का-डॉट ड्रेस में प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ सामंथा का स्टनिंग अंदाज, बेबी बंप फ्लॉट कर शेयर कीं तस्वीरें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 20, Salman Khan Show, Salman Khan Show Bigg Boss, Television, Entertainmennt News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com