बिग बॉस टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले और सफल रियलिटी शो में से एक है. इसने अपने अलग तरह के कंटेंट से दर्शकों को ध्यान अपनी तरफ खींचने में हमेशा ही सक्सेस पाई है. सलमान खान इस शो को होस्ट कर रहे हैं और एक बार फिर अपने स्टाइल और स्वैग से दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट देने के लिए आने वाले हैं. बात करें पिछले सीजन की तो बिग बॉस 17 एक सक्सेसफुल सीजन था और शो को आगे बढ़ाया गया था. मुनव्वर फारुकी शो के विनर रहे. अब बिग बॉस के मेकर्स बिग बॉस सीजन 18 लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वे इसके लिए एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट का लाइनअप तैयार कर रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक कुछ पिछले कंटेस्टेंट इस बार नए सीजन का हिस्सा बन सकते हैं. कुछ पिछले टास्क करते नजर आएंगे फिर उनकी परफॉर्मेंस का कम्पैरिजन दूसरे कंटेस्टेंट के साथ किया जाएगा. मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पेजों पर कुछ वीडियो जारी किए हैं जिसमें बिग बॉस शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, विक्की जैन, उमर रियाज समेत कंटेस्टेंट बिग बॉस से बात कर रहें. बिग बॉस के एक्साइटेड फैन्स नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि शो की थीम और स्टाइल ने सभी का ध्यान खींचा है. कंटेस्टेंट्स की बात करें तो शिल्पा शिरोडकर, शहजादा धामी, करम राजपाल, शोएब इब्राहिम, रित्विक धनजानी, देब चंद्रिमा सिंह रॉय, धीरज धूपर, चाहत पांडे, पद्मिनी कोल्हापुरी, करणवीर मेहरा, निया शर्मा, न्यारा बनर्जी, अविनाश मिश्रा शो में शामिल हो सकते हैं. वहीं रित्विक धंजानी ने कहा है कि उनके शो में शामिल होने की खबर फर्जी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं