विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2023

Bigg Boss 16: शालीन-टीना के रिश्ते को घरवाले बताएंगे ‘झूठा’! नॉमिनेशन में मंडली करेगी अपने दोस्तों पर वार

शो के मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए नए प्रोमो में बिग बॉस 16 के सदस्य, एमसी स्टेन के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ के सामने शालीन और टीना की नजदीकियों की चर्चा करते दिखेंगे.

Bigg Boss 16: शालीन-टीना के रिश्ते को घरवाले बताएंगे ‘झूठा’! नॉमिनेशन में मंडली करेगी अपने दोस्तों पर वार
शालीन भनोट और टीना दत्ता के रिश्ते पर उठाएंगे घरवाले सवाल
नई दिल्ली:

कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 16 में बीते दिन नए साल का जश्न देखने को मिला. दरअसल, न्यू ईयर की पार्टी में एमसी स्टैन का लाइव कॉन्सर्ट घरवालों को देखने को मिला. इस दौरान टीना दत्ता और शालीन भनोट की नजदीकियां भी देखने को मिलीं. हालांकि इस रिश्ते पर अपकमिंग एपिसोड में घरवालों की राय देखने को मिलने वाली है. इतना ही नहीं नॉमिनेशन टास्क में मंडली के सदस्य एक दूसरे पर वार करते हुए नजर आने वाले हैं, जिसके चलते अपकमिंग एपिसोड बिग बॉस फैंस के लिए दिलचस्प होने वाला है.  

शालीन-टीना की नजदीकियों पर घरवाले देंगे राय

शो के मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए नए प्रोमो में बिग बॉस 16 के सदस्य, एमसी स्टेन के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ के सामने शालीन और टीना की नजदीकियों की चर्चा करते दिखेंगे. दरअसल, बीते एपिसोड में शालीन और टीना एक-दूसरे के साथ गले लगकर डांस करते हुए दिखे थे. वहीं इस पर अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में घरवाले इस रिश्ते को बेहद नकली बताते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में कंफेशन रूम के अंदर बिग बॉस कहते दिख रहे हैं कि कैसे टीना और शालिन लगातार कैमरे के लिए एक-दूसरे से लड़ने के बाद प्यार में होने की बात कहते दिख रहे हैं, जिस पर प्रियंका और निमृत अपनी राय देते नजर आ रहे हैं.

नॉमिनेशन में मंडली के सदस्य आएंगे आमने-सामने

इसके अलावा शो में फैंस को नॉमिनेशन की प्रक्रिया देखने को मिलने वाली है. दरअसल, प्रोमो में शिव ठाकरे, सुम्बुल तौकीर खान को नॉमिनेशन में डालते दिखेंगे, जिस पर प्रियंका चाहर चौधरी ताना मारेंगी. वहीं सुम्बुल को बचाने के लिए निमृत कौर आहलूवालिया साजिद खान को नॉमिनेट करती दिखाई दे रही हैं, जिस पर साजिद कहते हैं कि उन्हें नॉमिनेशन से कभी डर नहीं लगा.

बता दें कि बीते शुक्रवार के वार में जहां विकास मानकतला शो से बाहर हो गए हैं तो वहीं प्रिंयका चौधरी को एक बार फिर सलमान से डांट पड़ी है, जिस पर फैंस गुस्सा दिखाते नजर आ रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss, Bigg Boss 16, Bigg Boss 16 Update, Bigg Boss 16 News, Bigg Boss 16 Promo, Bigg Boss 16 Episode, Shalin Bhanot, Tina Dutta, Shalin Tina Relationship, Troupe, Sumbul Touqueer Khan, Nimrit Kaur Ahluwalia, Shiv Thackeray, Sajid Khan, Priyanka Choudhary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com